T20 World Cup 2026: अमेरिका ने किया अपनी टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को दी कप्तानी की जिम्मेदारी

T20 World Cup 2026: अमेरिका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. मोनांक पटेल की कप्तानी वाली इस टीम में सौरभ नेत्रवालकर और एंड्रीज गौस जैसे 10 पुराने खिलाड़ी शामिल हैं. ग्रुप-ए में मौजूद USA का सामना भारत और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों से होगा.

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए कुल 20 टीमें मैदान में उतरेंगी, जिन्हें 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है. पिछले वर्ल्ड कप (2024) में अपने शानदार प्रदर्शन से सुपर-8 तक पहुंचने वाली अमेरिका (USA) की टीम ने इस बार भी अपनी जगह पक्की कर ली है. टूर्नामेंट के आगाज से पहले यूएसए ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. टीम की कमान एक बार फिर भारतीय मूल के अनुभवी खिलाड़ी मोनांक पटेल (Monank Patel) के हाथों में होगी.

मोनांक पटेल संभालेंगे कमान

USA क्रिकेट बोर्ड ने इस बार अपनी टीम में निरंतरता और अनुभव को प्राथमिकता दी है. दिलचस्प बात यह है कि इस स्क्वाड में 10 ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो पिछली बार वर्ल्ड कप का हिस्सा थे. इसके अलावा टीम में मोहम्मद मोहसिन और शेहान जयसूर्या के रूप में दो नए चेहरों को जगह मिली है, जो अपना पहला वर्ल्ड कप खेलेंगे. वहीं, शुभम रंजाने पर भी सबकी नजरें रहेंगी. शुभम ने वनडे में तो अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उनके डेब्यू का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए USA की टीम

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवालकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजाने.

नेत्रवालकर और एंड्रीज पर टिकी होंगी निगाहें

USA की टीम को अगर इस टूर्नामेंट में आगे जाना है, तो उनके दो स्टार खिलाड़ियों- एंड्रीज गौस और सौरभ नेत्रवालकर को कमाल करना होगा. विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गौस ने पिछले वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित करते हुए 219 रन बनाए थे. वहीं, तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवालकर, जिन्होंने पिछली बार 6 विकेट चटकाए थे, टीम के गेंदबाजी आक्रमण की मुख्य धुरी होंगे. सौरभ की सधी हुई गेंदबाजी और गौस की आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए ‘एक्स फैक्टर’ साबित हो सकती है.

USA का पूरा शेड्यूल

  • 7 फरवरी: बनाम भारत
  • 10 फरवरी: बनाम पाकिस्तान 
  • 13 फरवरी: बनाम नीदरलैंड्स
  • 15 फरवरी: बनाम नामीबिया

भारत और पाकिस्तान से होगी टक्कर

इस बार USA को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसे ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा सकता है. इस ग्रुप में अमेरिका के साथ मेजबान भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया जैसी टीमें मौजूद हैं. यूएसए अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलेगी. हालांकि, सबसे ज्यादा रोमांच 10 फरवरी को कोलंबो में होने वाले यूएसए बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर है. याद दिला दें कि पिछले वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: क्या बदल रहा है CSK का होम ग्राउंड? धोनी का शहर भी मेजबानी की रेस में

आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

पाकिस्तान की जीत पर आकाश चोपड़ा ने फेरा पानी, PM शहबाज शरीफ को दिखाया आईना, बता दी असली हकीकत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >