9 छक्के-10 चौके; टिम साइफर्ट ने जड़ा CPL का सबसे तेज शतक, 206 का लक्ष्य टीम ने सिर्फ इतनी गेंद में किया हासिल

Tim Seifert hits fastest century in CPL: कैरेबियन प्रीमियर लीग में टिम साइफर्ट ने धमाका करते हुए सिर्फ 40 गेंदों में शतक जड़ा और 53 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाए. इस पारी से उन्होंने आंद्रे रसेल के रिकॉर्ड की बराबरी की और CPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर ठोकते हुए सेंट लुसिया किंग्स को शानदार जीत दिलाई.

Tim Seifert hits fastest century in CPL: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में सोमवार रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में टिम साइफर्ट के तूफानी शतक ने सनसनी मचा दी. न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज टिम साइफर्ट ने आंद्रे रसेल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर ठोक डाला. उन्होंने ग्रोस आइलट में बल्ले से जमकर कहर बरपाया. साइफर्ट की सिर्फ 53 गेंदों पर नाबाद 125 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत सेंट लुसिया किंग्स ने फाल्कन्स को 206 रन का विशाल लक्ष्य 17.5 ओवर (107 गेंद) में हासिल कर दूसरी लगातार हार झेलने पर मजबूर कर दिया. 

साइफर्ट ने पारी की पहली ही गेंद पर ही लॉन्ग-ऑफ के ऊपर छक्का जड़कर इरादे साफ कर दिए. उनके साथ ओपनिंग करने उतरे जॉनसन चार्ल्स ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और पहले ओवर में ही इमाद वसीम को छक्का लगाया. पावरप्ले में किंग्स ने रिकॉर्डतोड़ 92 रन बनाए, जो इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर और CPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले रहा. साइफर्ट की यह पारी 53 गेंदों तक चली, जिसमें उन्होंने नाबाद 125 रन ठोके. उनकी इस इनिंग में 9 छक्के और 10 चौके शामिल थे. यानी उनके कुल 94 रन सिर्फ बाउंड्री से आए. उन्होंने अपना शतक 40वीं गेंद पर सिंगल लेकर पूरा किया. वह 125 रन बनाकर नाबाद लौटे और छक्के के साथ मैच खत्म किया. CPL में यह उनका पहला शतक रहा, जबकि T20 करियर का चौथा. 

टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

मैच के अंतिम चरण में टिम डेविड ने भी कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन असली सितारा साइफर्ट ही रहे. उन्होंने अपनी पारी में चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए CPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया. उनसे ऊपर सिर्फ ब्रैंडन किंग का नाम है, जिन्होंने 2019 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ 132* रन बनाए थे. इस सीजन में यह दूसरा शतक था और दोनों ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों (साइफर्ट और कॉलिन मुनरो) के नाम रहे. अपनी विस्फोटक पारी के दौरान साइफर्ट ने सिर्फ 40 गेंदों में शतक पूरा किया और इस मामले में 2018 में जमैका तलावाहस के लिए त्रिनबागो नाइटराइडर्स के खिलाफ बनाए गए आंद्रे रसेल के रिकॉर्ड की बराबरी की. 

ऐसा रहा मैच का हाल

इससे पहले फाल्कन्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए थे. ओपनर अमीर जांगू और ज्वेल एंड्रयू ने तेज शुरुआत दी. लेकिन असली आतिशबाजी शाकिब अल हसन के बल्ले से देखने को मिली. शाकिब ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 26 गेंदों पर 61 रन ठोके. उन्होंने एक ओवर में डेविड वीसे पर 25 रन कूटे. जांगू ने भी 43 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली, जबकि अंत में फैबियन एलेन ने 17 गेंदों पर नाबाद 38 रन जोड़कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. हालांकि साइफर्ट के बल्ले से निकली आग के सामने यह लक्ष्य भी छोटा साबित हुआ.

ये भी पढ़ें:-

ओवल इन्विंसिबल्स लगातार तीसरी बार बनी The Hundred चैंपियन, तीन खिलाड़ियों ने ढाया कहर, ईनाम में मिले इतने रुपये

राजस्थान रॉयल्स से राहुल द्रविड़ हुए बाहर, तो डिविलियर्स को याद आए फुटबॉल क्लब, कहा- उन्हें निकाल गया

IPL रिटायरमेंट के बाद अश्विन का बड़ा फैसला, इस इंटरनेशनल लीग में ले सकते हैं हिस्सा, 30 सितंबर को होगी नीलामी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >