मेरे जिंदगी की खास, तिलक वर्मा ने Asia Cup फाइनल पर दिया बड़ा बयान, संजू और शिवम दुबे के लिए कही ये बात

Asia Cup 2025 Final Tilak Varma: एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ तिलक वर्मा ने ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने दबाव में सांसों पर नियंत्रण बनाए रखा और संजू सैमसन और शिवम दुबे के साथ शानदार साझेदारी करते हुए भारत को जीत दिलाई.

Asia Cup 2025 Final Tilak Varma: टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में यह दिखा दिया कि वह यूं ही नहीं वर्ल्ड चैंपियन है. दबाव भरे मैच में भी भारत ने खिताबी मैच में जीत का हस्ताक्षर किया. भारत के इस हर्षोल्लास के सबसे बड़े नायक रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने अपनी सांसों को संभाले रखा और अपने देश की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सभी अपमान और उकसावे की कारिस्तानियों को नेस्तानबूत कर दिया. इस जीत में उनका योगदान भारतीय क्रिकेट के तमाम ऐतिहासिक पारियों में अगर अव्वल नहीं तो दर्जे की पहली पायदान में बराबरी का स्थान जरूर पाएगी. तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में 69 रन की नाबाद पारी खेली और भारत को खुशियाों से भर दिया. उन्होंने एशिया कप 2025 के पाकिस्तान के खिलाफ इस पारी को अपने कैरियर की सबसे खास पारियों में से एक बताया.

तिलक के अर्धशतक की मदद से भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया. तिलक ने मैच के बाद एक घंटे विलंब से शुरू हुए पुरस्कार वितरण समारोह में ‘प्लेयर आफ द मैच’ का पुरस्कार लेने के बाद कहा, ‘‘दबाव था. उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. मैं संयम के साथ खेलने की कोशिश कर रहा था. मेरे कैरियर की सबसे खास पारियों में से एक. चक दे इंडिया.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम हर क्रम पर खेलने को तैयार रहते हैं. लचीलापन होना जरूरी है. मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिये तैयार था. मुझे अपने खेल पर भरोसा था. जब विकेट धीमे होते हैं तो मैंने गौती सर से इस पर बात की है और उनके साथ काफी मेहनत की है.’’ तिलक ने अहम साझेदारियों के लिये संजू सैमसन और शिवम दुबे की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘सैमसन की शानदार पारी. दुबे ने दबाव में जिस तरह से खेला, वह टीम के लिये बहुत जरूरी था.’’

कैसे तिलक ने मैच को भारत के हवाले किया  

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही. साहिदजादा फरहान (57, 38 गेंदों में, चार चौके और तीन छक्के) और फखर जमान (46, 35 गेंदों में, दो चौके और दो छक्के) ने 84 रनों की साझेदारी की. लेकिन मिडिल ओवर्स में कुलदीप यादव (4/30) और वरुण चक्रवर्ती (2/30) की जादुई गेंदबाजी से पाकिस्तान की पारी बिखर गई. 12.4 ओवर में 113/1 पर खेल रही टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई. जसप्रीत बुमराह (2/25) ने भी अंतिम दो विकेट चटकाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और टीम 20 रन पर तीन विकेट गंवा बैठी. लेकिन तिलक वर्मा (नाबाद 69, 53 गेंदों में, तीन चौके और चार छक्के) ने संजू सैमसन (24, 21 गेंदों में, दो चौके और एक छक्का) के साथ 57 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला. इसके बाद शिवम दुबे (33, 22 गेंदों में, दो चौके और दो छक्के) ने तिलक के साथ मिलकर पाकिस्तान की पकड़ ढीली कर दी. आखिर में अपने पहले एशिया कप मैच में खेलने उतरे रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर विजयी रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी.

ये भी पढ़ें:-

जख्म दिया और फिर छिड़का नमक, सूर्यकुमार ने ट्रॉफी जीतने के बाद ACC को लताड़ा और पाकिस्तान को फिर दिया दर्द

रिंकू सिंह ने लगाया विनिंग चौका, 1 ही गेंद पर पाकिस्तान को रौंद भारत को बनाया नौवीं बार चैंपियन

गजब बेइज्जती! टीम इंडिया ने नहीं ली PCB चीफ मोहसीन नकवी से Asia Cup ट्रॉफी, मंच पर जलील होता रहा पाकिस्तानी मंत्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >