T-20 World Cup 2024 : बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हो सकती है संजू सैमसन की एंट्री, राहुल द्रविड़ ने दिए संकेत

टी-20 विश्वकप में रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन भी चिंता का कारण बना हुआ है. विराट के बल्ले से अभी तक एक भी अर्द्धशतक नहीं निकला है.

T-20 World Cup 2024 : India vs Bangladesh का अहम मुकाबला 22 जून यानी आज शाम को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्‌स स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में एंट्रो हो सकती है, इसके संकेत टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने दिए हैं. संजू सैमसन प्रैक्ट्रिस सेशन के दौरान दिखाई दिए हैं. टी-20 विश्वकप के अबतक जितने भी मैच हुए हैं, सभी मैच को टीम ने अपने गेंदबाजों की बदौलत जीता है, अबतक किसी भी बैट्‌समैन ने इस तरह का प्रदर्शन नहीं किया है, जिसके आधार पर टीम को मजबूत शुरुआत मिली हो.


शिवम् दुबे बार-बार कर रहे हैं गलतियां

कुछ दिनों पहले भी राहुल द्रविड़ ने यह कहा था कि उनके लिए प्लेइंग 11 का सलेक्शन और बैटिंग ऑर्डर दोनों ही चुनौती बनी हुई है. टी-20 विश्वकप में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली ओपनिंग कर रहे हैं, आंकड़ों पर अगर गौर करें तो इस पूरे टूर्नामेंट में विराट कोहली किसी भी मैच में नहीं चले हैं. उनके बल्ले से अभी तक एक भी अर्द्धशतक नहीं निकला है. वे गोल्डन डक पर भी आउट हो चुके हैं. वहीं रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं है. रोहित और विराट तो खैर दिग्गज बैट्‌समैन हैं, लेकिन शिवम् दुबे जैसे खिलाड़ी का बल्ला भी बिलकुल खामोश है. वे बार-बार गलतियां कर रहे हैं और चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं.

Also Read : T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने अमेरिका को नौ विकेट से रौंदा, सलामी बल्लेबाज शाई होप ने किया कमाल

इन हालात में बहुत संभव है कि राहुल द्रविड़ प्लेइंग 11 में बदलाव का फैसला करें. संजू सैमसन का प्रदर्शन आईपीएल में बहुत अच्छा रहा था और उम्मीद की जा रही है कि उन्हें आज खेलने का मौका मिले. सुपर 8 का आज का मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि भारत अगर बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीत जाता है तो वह अंतिम चार यानी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा. टी-20 विश्वकप का मुकाबला जैसे-जैसे अपने चरम की ओर बढ़ रहा है, कोई रिस्क लेना टीम मैनेजमेंट नहीं चाहेगा. इन हालात में उनके पास संजू सैमसन एक बेहतर विकल्प हैं, सुपर 8 के बाद मुकाबला कठिन होता जाएगा.

Also Read :T20 World Cup 2024: सुपर 8 में आज शाम भारत – बांग्लादेश की भिड़ंत, बारिश की संभावना, पढ़ें पिच रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >