पाक टीम को नो हैंडशेक और कराची वाले इस खिलाड़ी को झप्पी, सूर्यकुमार का ये अंदाज देख जल-भुन गया पाकिस्तान

Suryakumar Yadav hugged Aamir Kaleem Asia Cup 2025: ओमान के खिलाफ मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विरोधी खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम का रुख किया. उन्होंने ओमान टीम की तारीफ की और पाकिस्तानी मूल के बल्लेबाज आमिर कलीम से हाथ मिलाकर गले लगाया. यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ हैंडशेक विवाद के बाद सूर्या का यह कदम खूब सुर्खियों में है.

Suryakumar Yadav hugged Aamir Kaleem Asia Cup 2025: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 14 सितंबर के मैच के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं सूर्यकुमार के फैसले ने, जब पूरी भारतीय टीम विपक्षी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना सीधे मैदान से बाहर लौट गई. यहां तक कि टॉस के वक्त भी सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था. वहीं ओमान के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कराची में पैदा हुए खिलाड़ी से न सिर्फ हाथ मिलाया बल्कि गले भी लगे. सूर्यकुमार के इस कदम ने सबका ध्यान खींच लिया.

एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रन से हराकर सुपर-4 में जगह बनाई. हालांकि स्कोरकार्ड भले ही भारत (188/8) के पक्ष में रहा, लेकिन मैच के दौरान ओमान (167/4) के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को कड़ी चुनौती दी. खासकर कप्तान जतिंदर सिंह की धीमी पारी ने ओमान की गति को रोका, वरना नतीजा कुछ और भी हो सकता था. वहीं बल्लेबाजी में आमिर कलीम (46 गेंद में 64 रन) और हम्माद मिर्जा (33 गेंद में 51) ने तेज तर्रार फिफ्टी की बदौलत एक वक्त भारत को मुश्किल में डाल ही दिया था. हालांकि बाद में कलीम को हर्षित राणा और मिर्जा को पंड्या ने आउट कर भारत को सफलता दिलवाई.

पूरी टीम से खुशमिजाजी से मिले सूर्या

मैच समाप्त होने के बाद उन्होंने ओमान के खिलाड़ियों से मुलाकात की. इसी दौरान उन्होंने कराची में जन्मे ओपनर आमिर कलीम को गले लगाकर एक खास संदेश दिया. कलीम ने शानदार 46 गेंदों पर 64 रन बनाए और भारत को कठिनाई में डाल दिया था. हैंडशेक विवाद के बाद सूर्यकुमार का यह गर्मजोशी भरा अंदाज चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. उनकी आमिर कलीम के साथ गले मिलने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. यही नहीं, सूर्या मैच के बाद ओमान के खिलाड़ियों से बातचीत करते और उन्हें टिप्स देते भी नजर आए.

मैच के बाद की जमकर तारीफ

शुक्रवार की शाम भारतीय कप्तान ने अपनी सादगी और दोस्ताना व्यवहार से ओमान की टीम का मन जीत लिया. मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें मैदान में आराम कर रही थीं, तभी ओमान के डिप्टी हेड कोच सुलक्षण कुलकर्णी ने सूर्यकुमार को बातचीत के लिए आमंत्रित किया. सूर्या ने बिना किसी औपचारिकता के उसका जवाब दिया और मुस्कुराते हुए ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह और उनकी टीम से बातें कीं. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भी उन्होंने ओमान की तारीफ करते हुए कहा कुल मिलाकर उन्होंने अविश्वसनीय क्रिकेट खेला। मुझे उनके कोच सुलु सर (सुलक्षण कुलकर्णी) के साथ पता था कि वे खड़ूस होंगे. यह अद्भुत था, उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने में बहुत मजा आया.

ये भी पढ़ें:-

IND vs PAK सुपर-4 मुकाबले से पहले सुर्यकुमार ने भरी हुंकार, बिना नाम लिए 4 शब्दों में कह दी सारी बात

DRS तो लेना ही पड़ेगा… कुलदीप यादव ने की मनमानी; कैप्टन सूर्या का हाथ पकड़कर जबरदस्ती कर दी अपील

मैंने मुल्क को बचाया वरना… पूर्व PCB चीफ ने खोली पाकिस्तान की पोल, ICC को धमकी के बाद इसलिए किया सरेंडर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >