2 सेंचुरी-20 फिफ्टी मारने वाले समेत 5 खिलाड़ियों ने छोड़ा भारत, अब इस देश के लिए खेलेंगे क्रिकेट

5 Indians to Play for Uganda Cricket Team: क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और उससे भी तेज बढ़ती प्रतियोगिता ने देशों की सीमाएं समाप्त कर दी हैं. इसी कड़ी में 5 भारतीय खिलाड़ी भारतीय टीम का सपना छोड़ अब युगांडा के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

5 Indians to Play for Uganda Cricket Team: भारतीय क्रिकेट की धाक दुनिया भर में है. भारतीय मूल के लोगों का प्यार भी इस खेल के प्रति बेहिसाब है. SENA देशों में कई भारतीय नाम वाले प्लेयर्स नजर आते ही रहते हैं. क्रिकेट में बढ़ती प्रतिद्वंद्विता और टैलेंट की बहुतायत भारत के लिए संभालना आसान नहीं लग रहा. भारत के कई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को छोड़कर दूसरे देशों से खेलने का फैसला किया है. इस कड़ी उन्मुक्त चंद और सौरभ नेत्रवलकर जैसे नाम काफी बड़े हैं. हाल ही में एशिया कप 2025 में ओमान, यूएई और हांगकांग की टीम में भी कई भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दिए थे. वहीं अब एक साथ 5 भारतीय खिलाड़ी युगांडा की टीम से खेलेंगे. इसमें सुमीत वर्मा जैसा भारतीय घरेलू क्रिकेट सर्किट का बड़ा नाम भी शामिल है.  

34 वर्षीय सुमीत वर्मा बैटिंग ऑलराउंडर हैं. हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में सात मैच खेले. इसके अलावा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में पांच लिस्ट-ए मुकाबले भी खेले, जिसमें उनका आखिरी मैच जनवरी 2025 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ था. लेकिन सुमीत अब 15 सदस्यीय युगांडा टीम से जुड़ेंगे, जिसकी कप्तानी रियाजत शाह करेंगे. यह टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालिफायर में भाग लेगी, जिसकी शुरुआत 26 सितंबर से होगी.

सुमीत वर्मा का भारतीय घरेलू क्रिकेट करियर

सुमीत ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 54 टी20 मैचों में 15.50 की औसत और 139 के स्ट्राइक रेट के साथ 607 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक जमाए हैं. वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 2009 में भारतीय घरेलू डेब्यू के बाद 22.65 की औसत से 974 रन बनाए हैं, जिनमें सात अर्धशतक शामिल हैं. जबकि फर्स्ट-क्लास फॉर्मेट उनका सबसे मजबूत पक्ष लगता है. यहां उन्होंने 27 मैचों में 34.17 की औसत से 1,367 रन बनाए हैं. जिसमें दो शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं. सुमीत ने इसी साल 5 जनवरी को भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था. उनके साथ ऋषि धवन ने भी अपने भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहा था.

ये चार खिलाड़ी भी बनेंगे युगांडा टीम का हिस्सा

सुमीत युगांडा टीम में हिमाचल प्रदेश से आने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. 38 वर्षीय राघव धवन पहले से ही युगांडा के लिए 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. उन्होंने 23.53 की औसत और 104 के स्ट्राइक रेट के साथ 353 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 56 रन है. राघव ने जनवरी 2023 में आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच खेला था. इसके अलावा दिनेश नकरानी (सौराष्ट्र), श्रदीप मंगेला (मुंबई) और गौरव तोमर (उत्तर प्रदेश) ऐसे तीन अन्य खिलाड़ी हैं जो पहले भारतीय घरेलू क्रिकेट में खेल चुके हैं और अब युगांडा की ओर से खेलेंगे.

क्वालिफायर में कैसे होगा फैसला

टूर्नामेंट में युगांडा को ग्रुप बी में रखा गया है, जहां उसके साथ बोत्सवाना, तंजानिया और मेजबान जिम्बाब्वे शामिल हैं. वहीं ग्रुप ए में केन्या, मलावी, नामीबिया और नाइजीरिया की टीमें होंगी. हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी. आपको बता दें कि युगांडा ने पिछली अफ्रीका क्वालिफायर में उपविजेता रहकर 2024 में अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू किया था, जहां उसने अपनी एकमात्र जीत पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ दर्ज की थी. 

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालिफायर 2025 के लिए युगांडा टीम

रियाजत शाह (कप्तान), जोसेफ बागुमा, रॉबिन्सन ओबुगा, दिनेश नकरानी, सायरस काकुरू, अल्पेश रामजानी, मियाजी जूमा, फ्रैंक न्सुबुगा, हेनरी सेंगोंडो, कॉस्मस क्यूवुता, सुमीत वर्मा, गौरव तोमर, श्रदीप मंगेला, राघव धवन, इनोसेंट म्वेबाजे.

ये भी पढ़ें:-

शाहिद अफरीदी का सरेंडर, टीम इंडिया की दहाड़ के बाद जुबान से निकली तारीफ, कहा- उनका एटीट्यूड, माइंडसेट, बॉलिंग…

छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं… इरफान पठान ने फरहान और रऊफ को दी चेतावनी, कहा- दोनों की परवरिश ने… 

मैदान पर हुई जूनियर तेंदुलकर vs द्रविड़  भिड़ंत, समित पर भारी पड़े अर्जुन, चतुराई भरी गेंद पर बनाया शिकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >