वैभव-शेडगे भी नहीं दिला सके इंडिया ए को जीत, सुपर ओवर में श्रीलंका ने मारी बाजी

रोमांचक मुकाबले में भारत ए को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका ए ने 7 रन से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस सीरीज में श्रीलंका का यह दूसरी जीत है. जबकि भारत की यह दूसरी हार है.

SL A vs IND A: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे ट्राई सीरीज के चौथा मुकाबला टाई रहा. मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर से निकला. सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने भारत ए को 7 रन से हराकर मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ श्रीलंका टीम फाइनल में पहुंच गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम ने 265 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ए ने भी 265 रन बनाए.

रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों का सामना करने के बाद 21 रन बनाकर आउट हो गए. प्रभसिमरन सिंह भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

रुतुराज और तिलक वर्मा ने संभाली पारी

भारतीय टीम ने 39 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए. उसके बाद तीसरे विकेट के लिए कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 52 रन की साझेदारी की. तिलक 32 गेंदों का सामना करने के बाद 23 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, रुतुराज भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 37 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद निशांत सिंधु 6 और आयुष बदोनी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं अनुकूल रॉय भी 15 रन बनाकर चलते बने.

विपराज और सूर्यंश की शतकीय साझेदारी

यहां से पारी को विपराज निगम और सूर्यंश शेडगे ने मिलकर संभाला और 8वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. निगम ने 49 गेंदों पर 51 रन बनाए, जबकि शेडगे ने 66 गेंदों में 72 रन की बेहतरीन पारी खेली. दोनों की बदौलत इंडिया ए 265 रन तक पहुंचने में सफल रही. श्रीलंका ए के लिए मोहम्मद शिराज ने 3, विजयकांत व्यासकांत ने 3 विकेट चटकाए.

श्रीलंका ए की अच्छी शुरुआत

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की शुरुआत अच्छी रही. निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई. अविष्का फर्नांडो 22 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं विशेन हलंबागे 17 रन बनाकर चलते बने. निरोशन डिकवेला 37 रन बनाकर आउट हो गए.

यहां से सदीरा समराविक्रमा एक छोर पर टिके रहे और लक्ष्य की तरफ धीरे-धीरे बढ़ते रहे. वहीं दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए. सहान अराछिगे 8, अहान विक्रमसिंघे 6, वनुजा सहन 25, विजयकांत व्यासकांत 18 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि समराविक्रमा ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया.

265 रन ही बना सकी श्रीलंका ए की टीम

सदीरा समरविक्रमा ने 92 रनों की पारी खेली. अंत में चमिका ने 18 रनों की पारी खेलकर स्कोर पर बराबर किया. अंतिम गेंद पर दो रन चाहिए थे. लेकिन चमिका रन आउट हो गए. श्रीलंका ने 9 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए. भारत के लिए आयुष बदोनी ने 2, विपराज निगम ने 1, अरशद खान ने 1, अनुकूल रॉय ने 1 विकेट चटकाए.

सुपर ओवर से हुआ जीत का फैसला

सुपर ओवर में श्रीलंका ए को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए ने 16 रन बनाए. जवाब में भारत ए की टीम 9 रन ही बना सकी. वैभव सूर्यवंशी और सूर्यंश शेडगे टीम को जीत नहीं दिला सके. श्रीलंका की टीम 7 रनों से जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें: इंडिया A पर क्यों लगा 10 रन का जुर्माना? विपराज निगम की इस गलती ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >