BCCI ने श्रेयस अय्यर को दिया कप्तानी का तोहफा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस इंडियन टीम को करेंगे लीड

Shreyas Iyer to captain India A vs Australia A: बीसीसीआई ने शनिवार (6 सितंबर 2025) को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली दो चार-दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की. इस टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. वहीं ध्रुव जुरेल इस टीम के उपकप्तान बने हैं.

Shreyas Iyer to captain India A vs Australia A: लंबे समय से टीम इंडिया में नजरअंदाज किए जा रहे श्रेयस अय्यर को आखिरक���र बड़ा मौका मिला है. बीसीसीआई ने शनिवार (6 सितंबर 2025) को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली दो चार-दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा की. इस टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. वहीं ध्रुव जुरेल इस टीम के उपकप्तान बने हैं. अय्यर आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय सीनियर टीम में जगह नहीं बना पाए थे. उन्हें एशिया कप की टीम से भी बाहर रखा गया था. लेकिन अब इंडिया ए सीरीज में कप्तानी मिलना उनके करियर के लिए अहम माना जा रहा है.

यह सीरीज अय्यर के टेस्ट करियर की संभावनाओं को भी मजबूती दे सकती है. श्रेयस अय्यर के लिए यह सीरीज वापसी का सुनहरा मौका है. कप्तानी मिलने से उनके टेस्ट करियर को नई दिशा मिल सकती है. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभिमन्यु ईश्वरन, बी साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी भी चयनकर्ताओं की निगाह रहे और उन्हें इस टीम में मौका मिला है. ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना खिलाड़ियों को सीनियर टीम तक पहुंचाने का रास्ता खोल सकता है. दलीप ट्रॉफी में शतक लगाकर शानदार खेल दिखाने वाले नारायण जगदीशन को भी मौका दिया गया है. हालांकि रजत पाटीदार, सरफराज खान और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को इसमें मौका नहीं मिला.

गेंदबाजी कमान

टीम की गेंदबाजी इकाई में खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा और यश ठाकुर को शामिल किया गया है. वहीं, स्पिन विभाग को मजबूती देने के लिए मानव सुथार और तनुष कोटियान को जगह दी गई है. इसके अलावा, दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने वाले आयुष बडोनी को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है.

केएल राहुल और शमी भी होंगे शामिल

केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को इंडिया A टीम में दूसरे चार दिवसीय मैच (23 सितंबर से) जोड़ा जाएगा. यानि वे पहले मैच (16–19 सितंबर) के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं होंगे. पहला मैच खत्म होने के बाद टीम मैनेजमेंट दो खिलाड़ियों को बाहर करेगा और उनकी जगह राहुल व सिराज को शामिल किया जाएगा. सीधी सी बात ये है कि पहला मैच में राहुल और सिराज नहीं खेलेंगे. वहीं दूसरे मैच में दोनों टीम में होंगे और स्क्वॉड में से दो खिलाड़ियों को रिप्लेस करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A का स्क्वॉड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), ध्रुव जुरेल (उपकप्तान व विकेटकीपर), एन जगदीशन (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुर्नूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार और यश ठाकुर.

ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे वाली सीरीज का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया ए टीम अगले हफ्ते भारत पहुंचेगी, जहां उसका कार्यक्रम दो चार-दिवसीय रेड-बॉल मुकाबलों और तीन वनडे मैचों का होगा. दोनों अनौपचारिक टेस्ट मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि तीनों वनडे मुकाबलों की मेजबानी कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगी.

ये दोनों ही मैच लखनऊ में खेले जाएंगे. 

पहला चार दिवसीय मैच: 16 से 19 सितंबर 2025

दूसरा चार दिवसीय मैच: 23 से 26 सितंबर 2025

वनडे मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे. 

पहला वनडे: 30 सितंबर 2025

दूसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2025

तीसरा वनडे: 5 अक्टूबर 2025

ये भी पढ़ें:-

बल्ले और टोपी की कीमत करोड़ों में, क्रिकेटरों की 8 सबसे महंगी और यादगार चीजें हुईं हैं नीलामी

श्रेयस अय्यर को कप्तान बना सकता है BCCI, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टीम इंडिया को करेंगे लीड

तो इसलिए टी20I से रिटायर हुए मिचेल स्टार्क, बोले- मैं जितना संभव हो सके उतना…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >