‘अपनों को खुद ही मरवा रहे…’, शाहिद अफरीदी का बेहूदा बयान, इंडियन आर्मी के बाद भारत सरकार पर मढ़ा आरोप

Shahid Afiridi Comment on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद जहां भारत में गुस्सा है, वहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना को “अक्षम” बताकर विवाद खड़ा कर दिया है. अफरीदी पहले भी पाकिस्तान के शामिल होने के सबूत मांग चुके हैं और अब एक नए वीडियो में उन्होंने भारत पर ही हमले का आरोप लगाया है. कश्मीर के बसारन क्षेत्र में 26 लोगों की नृशंस हत्या के बाद अफरीदी लगातार भड़काऊ बयान दे रहे हैं.

Shahid Afiridi Comment on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद जहां भारतीय जनता में आक्रोश है. कश्मीर के बसारन घास क्षेत्र में छुट्टियों का आनंद ले रहे 26 लोगों पर आतंकवादियों ने गोलियां बरसाकर नृशंस हत्या कर दी थी. वहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर की ओर से लगातार भड़काऊ टिप्पणी सामने आ रही है. पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले का दोष भारतीय सेना पर मढ़ते हुए उन्हें “अक्षम” करार दिया. इससे पहले भी उन्होंने इस हमले पाकिस्तान के शामिल होने के सबूत मांगे थे. अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि भारत ने खुद ही इस घटना को अंजाम दिया है और इसका इल्जाम भारत पर मढ़ा जा रहा है.

अफरीदी, जो समय-समय पर विवादास्पद बयान देने के लिए जाने जाते हैं, ने भारत से इस घटना में पाकिस्तान की संलिप्तता का प्रमाण देने को कहा और भारतीय मीडिया की इस घटना की कवरेज पर भी निशाना साधा. शाहिद अफरीदी ने बीते दिन बयान दिया जहां उन्होंने कहा, “भारत में अगर एक पटाखा भी फटता है, तो पाकिस्तान को दोषी ठहरा दिया जाता है. कश्मीर में आपकी 8 लाख-शक्ति वाली सेना है, फिर भी यह हुआ. इसका मतलब है कि आप अयोग्य हैं, नागरिकों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं.” समा टीवी पर बात करते हुएद उन्होंने कहा, “हैरानी की बात है कि हमले के एक घंटे के भीतर उनका मीडिया बॉलीवुड बन गया. भगवान के लिए, हर चीज को बॉलीवुड मत बनाओ. मुझे हैरानी हो रही थी कि वे किस तरह से बात कर रहे थे.” अफरीदी ने आगे कहा, “दो क्रिकेटर्स ने भारत के लिए बहुत क्रिकेट खेला है. वे दूत और शीर्ष क्रिकेटर्स रहे हैं, फिर भी वे सीधे पाकिस्तान को दोषी ठहरा रहे हैं.”

इसके बाद उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वे फिर से वही बात दोहराते हैं कि एक घंटे तक दशहतगर्द वहां दहशतगर्दी करते रहे और 8 लाख फौज में से कोई नहीं आया. इसके बाद तुरंत ही पाकिस्तान पर आरोप लगा दिया. ये खुद ही गलतियां करते हैं और खुद ही लोगों को मरवा देते हैं, फिर उनकी वीडियो दिखाते हैं कि वो जिंदा है. शाहिद ने आगे कहा, “देखिए कोई भी मुल्क दशहतगर्दी को सपोर्ट नहीं करता. पाकिस्तान हमेशा अमन की बात करता है. हमारा दीन अमन का पैगाम देता है. हम भारत से हमेशा अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करते रहे हैं.” 

शाहिद अफरीदी ने कहा कि उन्हें भी धमकियां मिलती रही है. उन्होंने कहा, “2016 का वर्ल्ड कप याद हो तो हम लाहौर में ही थे, मैं कप्तान था टीम को लीड कर रहा था, हमें पता ही नहीं था कि हम जा पाएंगे या नहीं. मुझे लगता है कि स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी हमेशा अच्छी रहती है. आपकी कबड्डी टीम आ जाती है यहां, क्रिकेट नहीं खेलते आपस में. अगर बंद करना है तो पूरी तरीके से बंद करो या अगर चलना है तो पूरी तरीके से चलो.”

वहीं इस हमले के बाद, भारतीय सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी और सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया. इसके साथ ही अटारी-वाघा चेकपोस्ट को बंद कर दिया और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी वीजा निलंबित कर दिए. वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरी तरह से बायकॉट करने पर विचार कर रहा है. हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले एक दशक से द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं हुआ है, लेकिन वे आईसीसी और एशियाई टूर्नामेंट्स में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते रहते हैं, जब तक कि टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में न खेले जाएं.

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, इस रिकॉर्ड में बने नंबर वन

दिल्ली की हार के जिम्मेदार; अक्षर पटेल ने गिनाए पूरे 6 कारण, अपने ही घर में RCB ने दी पटखनी

फूला हुआ गुब्बारा है बाबर आजम! मो. आमिर ने विकेट लेकर मनाया ऐसा जश्न, शांत कराते रहे विवियन रिचर्ड्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >