सचिन ने की शेफाली वर्मा की टीम में वापसी में मदद, लंबे समय बाद कमबैक पर खुद बताया दिग्गज का रोल

Shafali Verma on Sachin Tendulkar’s Role in Comeback: शेफाली वर्मा को अक्टूबर 2024 में खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था. अब लंबे समय बाद उन्हें इंग्लिश दौरे पर जगह मिली है. इस कमबैक में उन्हें सचिन तेंदुलकर की काफी मदद मिली है, इस बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया है.

Shafali Verma on Sachin Tendulkar’s Role in Comeback: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा खराब फॉर्म के कारण पिछले साल अक्टूबर 2024 में टीम से बाहर कर दिया गया था. उन्हें टीम में वापसी के लिए काफी समय लगा. अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें इंडियन टीम में मौका मिला है. भारतीय टीम में वापसी कर रही शेफाली वर्मा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के काफी वीडियो देखे जिससे हर गेंद को उसकी मेरिट के आधार पर खेलने का महत्व समझ में आया.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पूर्व बीसीसीआई वीडियो से शेफाली ने कहा,‘‘पहले मैं हर गेंद पर चौका या छक्का मारने के बारे में सोचती थी, लेकिन फिर मुझे समझ में आया कि अच्छी गेंद का सम्मान करना जरूरी है. मैने सचिन सर की टेस्ट पारियां देखी और उससे काफी प्रेरणा मिली.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे मुझे बचपन के दिन याद आ गए जब मैं उनका एक भी मैच नहीं छोड़ती थी. मैंने हर मैच फिर से देखा. उसे देखकर मैंने सीखा कि अच्छी गेंद को सम्मान देकर ही अच्छी पारियां खेली जा सकती है.’’

लंबे समय तक टीम से रहीं बाहर

घरेलू क्रिकेट और महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करके 21 वर्ष की शेफाली ने टीम में वापसी की. उन्होंने कहा कि वापसी करना आसान नहीं होता और पिछले साल टीम चयन से दस दिन पहले उनके पिता को दिल का दौरा पड़ने से यह और कठिन हो गया. शेफाली को पिछले साल नवंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे शृंखला के लिये टीम में जगह नहीं मिली थी.

वापसी के दौरान हालात कठिन होते हैं- शेफाली

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी आप वापसी करते हैं तो हालात कठिन होते ही हैं लेकिन टीम माहौल में लौटकर अच्छा लगता है. मुझे खुशी है कि मैं वापसी कर सकी. आस्ट्रेलिया के खिलाफ चयन से दस दिन पहले मेरे पापा को दिल का दौरा पड़ा था. मेरे लिये वह कठिन समय था और मैं टीम में भी नहीं चुनी गई. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है.’’ शेफाली ने आगे कहा, ‘‘मैंने फिटनेस पर काफी मेहनत की. 20-25 दिन बाद बल्ला उठाया तो बहुत अच्छा लगा. इससे अलग तरह की ऊर्जा मिली. समय बहुत कुछ सिखाता है. मैं अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके बाकी भाग्य पर छोड़ दूंगी.’’

भारत-इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल

भारत को इस इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं. इस सीरीज में पहला टी20 मुकाबला शनिवार 28 जून से शुरू हो रहा है. यह मैच नॉटिंघम में खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है-

पहला टी20 – 28 जून, नॉटिंघम 

दूसरा टी20 – 1 जुलाई, ब्रिस्टल 

तीसरा टी20 – 4 जुलाई, लंदन 

चौथा टी20 – 9 जुलाई, मैनचेस्टर 

पांचवां टी20- 12 जुलाई, बर्मिंघम  

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे- 16 जुलाई, साउथैम्पटन

दूसरा वनडे- 19 जुलाई, लॉर्ड्स

तीसरा वनडे- 22 जुलाई, डरहम  

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे.

इंग्लैंड: नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लॉट, टैमी ब्यूमोंट (विकेटकीपर), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स (विकेटकीपर), पेगे स्कोल्फील्ड, लिन्से स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज, इस्सी वोंग.

‘सभी को एक स्पष्ट संदेश’, टेस्ट हार के बाद बांग्लादेशी कप्तान ने दिया इस्तीफा, इसे बताया कारण

इस गेंदबाज ने ढाया कहर, ताश के पत्तों की तरह बिखरा बांग्लादेश, इस बल्लेबाज ने श्रीलंका को जिताई सीरीज

‘अंपायरों को सजा मिलनी चाहिए’, पहली टेस्ट हार के बाद भड़के वेस्टइंडीज के कप्तान, जानें क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >