Super 8 की सभी 8 टीमें, किससे और कब होगी भारत की सीधी टक्कर, यहां देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup SUPER 8 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान सहित कुल 8 टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. 21 फरवरी से सुपर 8 के मुकाबले खेले जाएंगे. यहां आपको सुपर 8 का पूरा शेड्यूल बताने वाले हैं.

T20 World Cup SUPER 8 Schedule: भारत, जिंबाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान ने सुपर 8 के लिए क्वलीफाई कर लिया है. अब इन 8 टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जंग होगी.

भारत सुपर 8 के ग्रुप 1 में

सुपर 8 में भारत को ग्रुप 1 में रखा गया है. भारत के अलावा इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम है. चार टीमों में टॉप पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी.

पाकिस्तान सुपर 8 के ग्रुप 2 में

सुपर 8 के ग्रुप 2 में पाकिस्तान की टीम है. इसके अलावा तीन अन्य टीमों में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका शामिल हैं. इस ग्रुप में भी टॉप पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में खेलेगी.

सुपर 8 का पूरा शेड्यूल

21 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो, शाम 7 बजे से मैच
22 फरवरी – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 3 बजे से मैच
22 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद, शाम 7 बजे से मैच.
23 फरवरी – जिंबाब्वे बनाम वेस्टइंडीज, वानखेड़े स्टेडियम, शाम 7 बजे से मैच
24 फरवरी – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, शाम 7 बजे से मैच
25 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, आर प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7 बजे से मैच
26 फरवरी – वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका – दोपहर 3 बजे से मैच
26 फरवरी – भारत बनाम जिंबाब्वे, चेन्नई, शाम 7 बजे से मैच
27 फरवरी – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, आर प्रेमदासा स्टेडियम, शाम 7 बजे से मैच
28 फरवरी – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शाम 7 बजे से मैच
1 मार्च – जिंबाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, अरुण जेटली स्टेडियम, दोपहर 3 बजे से मैच
1 मार्च – भारत बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स, शाम 7 बजे से मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >