IPL 2026 में CSK के नए कप्तान बनेंगे संजू सैमसन! होंगे धोनी का परफेक्ट विकल्प, ऐसे मिला हिंट

Sanju Samson to Replace MS Dhoni Captain CSK in IPL 2026: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और टीम पहली बार अंक तालिका में सबसे नीचे रही. रुतुराज की चोट के बाद इस सीजन धोनी ने कमान संभाली, लेकिन उनकी उम्र के चलते सीएसके को नए स्थायी कप्तान की जरूरत है. अब सोशल मीडिया पर बज के मुताबिक संजू सैमसन एमएस धोनी का उत्तराधिकारी बनाकर सीएसके की कमान सौंपी जा सकती है.

Sanju Samson to Replace MS Dhoni Captain CSK in IPL 2026: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. आईपीएल इतिहास में पहली बार पीली जर्सी वाली टीम को सबसे आखिरी पायदान पर अपना सफर खत्म करना पड़ा. सीएसके को इस सीजन में अपना कप्तान बदलना पड़ा, जब रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए, फिर एकबार धोनी ने कमान संभाली, लेकिन वे भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके. उनकी 43 साल उम्र आने वाले समय में चेन्नई को जरूर एक स्थाई कप्तान की दरकार दिखा रही है. अब इस लिस्ट में संजू सैमसन का नाम सामने उभर रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी के उत्तराधिकारी की तलाश उन्हें संजू सैमसन तक पहुंचा सकती है.

IPL 2025 में संजू-द्रविड़ के रिश्ते में खटास की थी खबर

आईपीएल 2026 को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है, जहां कहा जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन दक्षिण की ओर चेन्नई सुपर किंग्स में एक बड़ी डील के तहत शामिल हो सकते हैं. संजू ने अपने 10 आईपीएल सीजनों में से 8 सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले हैं. केरल के स्टार खिलाड़ी संजू 18 साल की उम्र में फ्रेंचाइजी से जुड़े थे और 2021 से टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. हालांकि, आईपीएल 2025 के निराशाजनक अभियान के बाद टीम और संजू के बीच रिश्तों में खटास की खबरें सामने आई हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से विदाई ले सकते हैं. 

इस सीजन में संजू का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा और उनकी गैरमौजूदगी में रियान पराग ने 7 मुकाबलों में कप्तानी की. इसी दौरान राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आईं, हालांकि द्रविड़ ने इन खबरों को खारिज कर दिया. वहीं, ओपनर के रूप में वैभव सूर्यवंशी का उभार और यशस्वी जायसवाल एवं रियान पराग जैसे नेतृत्व विकल्पों की मौजूदगी ने संजू की स्थिति को थोड़ा कमजोर कर दिया है.

संजू सैमसन के एजेंट ने IPL 2026 की अफवाहों को हवा दी

उनके फ्रेंचाइज़ी छोड़ने की अटकलें तब और तेज हो गईं जब उनके एजेंट प्रशोभ सुदेवन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किया, जिसमें संजू के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की संभावना जताई गई थी. हालांकि यह महज एक ‘लाइक’ था, लेकिन इससे आईपीएल 2026 को लेकर अफवाहों को और बल मिला है.

CSK में सैमसन कैसे फिट बैठेंगे?

अगर चेन्नई सुपर किंग्स यह ट्रेड करती है, तो संजू विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं, जिससे एमएस धोनी को संन्यास लेने का रास्ता मिल सकता है. धोनी के बाद सीएसके को एक भरोसेमंद विकेटकीपर की जरूरत है, और संजू यह खाली स्थान भर सकते हैं. हालांकि, यह सवाल बना रहेगा कि क्या वह टीम की कप्तानी करेंगे. चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ को अगला कप्तान घोषित किया था, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. आईपीएल 2025 में ऋतुराज ने 5 मुकाबलों में कप्तानी की, जिनमें से केवल एक में जीत मिली. ऐसे में संजू सैमसन कप्तानी के एक और संभावित विकल्प बन सकते हैं.

OMG! 5 गेंद पर 5 विकेट, दिग्वेश राठी का कहर, संजीव गोएनका भी नहीं कर सके कंट्रोल, कहा- बस एक झलक उस…

अब नहीं हो पाएगी उम्र वाली धोखाधड़ी, BCCI ने जूनियर लेवल पर लागू किए नए नियम

एक ही मैच में 3-3 सुपर ओवर, जीतते-जीतते हार गई टीम, देखें रोमांचक मैच का वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >