सैम करन के लिए IPL 2025 ही सब कुछ, चल निकले तो इंग्लैंड टीम में मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने आखिरी बार नवंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए उन्हें नजरअंदाज किया गया. आईपीएल 2025 से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर सैम करन ने अपने प्रदर्शन के जरिए इंग्लैंड की टीम में वापसी की उम्मीद जताई है.

IPL 2025 की शुरुआत से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) ने कहा है कि वह इस सीजन में अपने प्रदर्शन के जरिए इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी करने की कोशिश करेंगे. करन ने आखिरी बार इंग्लैंड के लिए नवंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में खेला था. इसके बाद से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया और हाल ही में उन्हें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी नजरअंदाज कर दिया गया. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में खेले गए तीनों मैच हार गई थी, जिसके बाद जोस बटलर ने टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया.

हालांकि, सैम करन को टी20 विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है और 2022 में ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के दौरान उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था. हालांकि करन ने 2018 में पदार्पण करने के बाद से इंग्लैंड के लिए 24 टेस्ट और 35 वनडे भी खेले हैं. आईसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार नए इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने इस साल की शुरुआत से सभी फॉर्मेट में टीम की जिम्मेदारी संभाली है और जल्द ही वे एक नए वनडे और टी20 कप्तान की नियुक्ति करेंगे. करन को लगता है कि उनके पास इंग्लैंड की टीम में वापसी का अच्छा मौका है, क्योंकि इस साल इंग्लैंड को वेस्टइंडीज, भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलनी है.

इंग्लैंड टीम में वापसी के लिए आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन जरूरी

हालांकि, फिलहाल उनका ध्यान आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दो महीने के सीजन पर है, जहां वे कोच स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व में टीम को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करना चाहेंगे. पिछली बार सीएसके पांचवें स्थान पर रही थी. स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए सैम करन ने कहा कि इंग्लैंड की टीम में वापसी करना उनका मुख्य लक्ष्य है. उन्होंने कहा, “इंग्लैंड टीम में मेरी भूमिका अब तक पूरी तरह तय नहीं हो पाई है. चैंपियंस ट्रॉफी और भारत दौरे के दौरान टीम ने ज्यादा बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों को प्राथमिकता दी थी. लेकिन अगर मैं अपनी सही भूमिका निभाने में सफल रहा, तो इंग्लैंड टीम में दोबारा शामिल हो सकता हूं.” Sam Curran wants to turn strong IPL into International recall.

करन ने आगे कहा, “मेरे लिए सबसे जरूरी चीज रन और विकेट लेना है. मैं खुद को काफी अच्छे स्पेस में महसूस कर रहा हूं. चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं चुने जाने का दुख जरूर हुआ, लेकिन मैं अभी भी युवा हूं और मुश्किल हालातों से निपटने में अब ज्यादा परिपक्व हो गया हूं. मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही टीम में वापसी करूंगा.”

इंग्लैंड के नए टी20 कप्तान बनने की संभावना

इस साल इंग्लैंड में होने वाले डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट ‘वाइटैलिटी ब्लास्ट’ में करन काउंटी टीम सरे की कप्तानी करेंगे. इससे उनकी लीडरशिप स्किल्स निखरेंगी, जिससे उन्हें इंग्लैंड के नए टी20 कप्तान के रूप में भी देखा जा सकता है. इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम पहले ही कह चुके हैं कि वह वनडे और टी20 टीम के लिए अलग-अलग कप्तान नियुक्त करने पर विचार कर रहे हैं. बटलर के कप्तानी छोड़ने के बाद इंग्लैंड को एक नया टी20 कप्तान खोजना होगा, और करन इस रेस में शामिल हो सकते हैं. मैकुलम ने कहा था, “अगर वनडे और टी20 के लिए एक ही कप्तान मिला तो अच्छा है, लेकिन अगर अलग-अलग कप्तान हुए, तो वह भी सही रहेगा. मैं कुछ हफ्तों में इस पर फैसला करूंगा.”

मैकुलम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं करन

करन अब तक इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ काम नहीं कर पाए हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में वह अपने प्रदर्शन से उन्हें प्रभावित कर सकेंगे. उन्होंने कहा, “जब मुझे टीम से बाहर किया गया था, तब मैकुलम ने मुझे फोन किया और पूरी स्थिति स्पष्ट रूप से बताई. उन्होंने कहा कि अभी टीम में मेरी जगह नहीं बन रही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे लिए दरवाजे पूरी तरह बंद हो चुके हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं बेहतर प्रदर्शन करूं और वापसी का रास्ता बनाऊं.”

करन ने आगे कहा, “मैकुलम ने यह भी बताया कि टीम के संयोजन की वजह से मैं नहीं चुना गया, लेकिन अगर हालात अलग होते, तो मैं टीम में होता. यह सुनना मेरे लिए बेहतर था बजाय इसके कि मुझसे कहा जाता कि मैं बस ‘थोड़ा अनलकी’ रहा. कभी-कभी खिलाड़ी के रूप में ऐसे स्पष्ट जवाब मिलना अच्छा होता है, क्योंकि इससे आपको खुद को साबित करने की प्रेरणा मिलती है.” करन को उम्मीद है कि अगर वह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर सके, तो जून तक इंग्लैंड की टीम में अपनी जगह दोबारा बना लेंगे.

KKR vs RCB Pitch Report: ईडन गार्डंस बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग या गेंदबाजों का बरपेगा कहर, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

KKR vs RCB Live Streaming: यहां फ्री में देख सकेंगे IPL के सभी मुकाबले, कोलकाता और बेंगलुरु के बीच होगी भिड़ंत

बिल्कुल रोहित शर्मा! 6 साल की पाकिस्तानी बच्ची का पुल शॉट हुआ वायरल, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >