‘मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा, जब…’, रोहित शर्मा ने बताया टेस्ट के बाद वनडे से कब लेंगे संन्यास

Rohit Sharma on Retirement from ODI: टी20I के बाद रोहित शर्मा ने अब टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है, जिसकी घोषणा उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले इंस्टाग्राम पर की. उन्होंने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि वह फिलहाल वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे. एक इंटरव्यू में रोहित ने कहा कि वह अभी भी प्रेरित हैं और जब संन्यास लेंगे, तो वह फैसला अपने शर्तों पर लेंगे.

Rohit Sharma on Retirement from ODI: टी20I क्रिकेट के बाद भारतीय टीम के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया. इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित ने इसकी घोषणा कर दी. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी, रोहित ने इसी पोस्ट में साफ कर दिया कि वे वनडे मैचों में खेलते रहेंगे. हालांकि उनके इस पोस्ट के बाद लिमिटेड ओवर के इस फॉर्मेट से संन्यास की खबरें भी चलने लगी थीं. लेकिन रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि वह अभी भी रनों के भूखे और प्रेरित हैं, लेकिन जब वह समझेंगे कि उन्हें किनारे हटना है, तो वह इसे अपने खुद के शर्तों पर करेंगे.

भारत के सफेद गेंद के कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरकार अपनी एकदिवसीय (ODI) क्रिकेट में भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है. वरिष्ठ पत्रकार विमल कुमार के साथ एक खुली बातचीत में, रोहित ने यह साफ किया कि वह अभी क्रिकेट से दूर नहीं हुए हैं, लेकिन वह यह अच्छी तरह से जानते हैं कि कब विदाई लेनी है. पूर्व कप्तान ने अपनी वनडे बल्लेबाजी के बदलते दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा, “मैं पहले जैसा खेलता था, धीरे-धीरे खेलता था. पहले मैं पहले 10 ओवर में 30 गेंद खेलता और सिर्फ 10 रन बनाता. लेकिन अगर अब मैं 20 गेंद खेलूं, तो क्यों नहीं 30, 35, या 40 रन बना सकता? और जब मुझे लय मिल जाती है, तो पहले 10 ओवरों में 80 रन बनाना कोई बुरी बात नहीं. अब मेरा सोचने का तरीका ऐसा है.”

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में बने रहेंगे टीम का हिस्सा

उन्होंने आगे कहा, “मैंने जो करना था, वह कर लिया; जो रन मुझे बनाने थे, वो बना लिए. अब मैं क्रिकेट को एक अलग तरीके से खेलना चाहता हूं. मैं इसे किसी भी रूप में हल्के में नहीं ले रहा हूं. यह मत सोचिए कि चीजें वैसे ही चलती रहेंगी, कि मैं 20 या 30 रन बनाकर खेलता रहूंगा. जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं मैदान पर वही नहीं कर पा रहा हूं जो मैं करना चाहता हूं, मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा. यह तय है. लेकिन अभी मुझे पता है कि जो मैं कर रहा हूं, वह टीम के लिए मददगार है.”

रोहित शर्मा का एकदिवसीय कैरियर

रोहित भारत के एकदिवसीय सेटअप में एक अहम हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने 273 मैचों में 11,168 रन बनाए हैं, और उनका औसत 48.76 है. उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 में T20 विश्व कप और इस साल के शुरुआती महीनों में चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जिसने उनके सफेद गेंद क्रिकेट में योगदान को और मजबूत किया है. रोहित की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2023 का फाइनल तक खेला था. अब भारतीय टीम का अगला वनडे शेड्यूल 17 अगस्त से बांग्लादेश के साथ होगा, तब तक रोहित आईपीएल 2025 के बाकी बचे हिस्से में खेलते दिखाई देंगे. 

रिपोर्ट- ऋषिका पोद्दार. 

अगर विराट ने लिया संन्यास, तो इस खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत, इंग्लैंड दौरे पर मिल सकता है मौका

गुजरात टाइटंस ने शुरू की प्रैक्टिस, IPL 2025 इस दिन रीस्टार्ट होने की संभावना, फाइनल की ये होगी डेट

IND vs ENG: इंडियन टेस्ट कैप्टन रेस खुद अलग हुए जसप्रीत बुमराह, इस कारण का दिया हवाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >