‘पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को बर्बाद किया’, पॉवर और अथॉरिटी के भूखे; वर्ल्ड कप झटके पर भड़का कंगारू फैन

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस फिलहाल चोटिल हैं. वहीं उनकी टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले पाए, लेकिन एक फैन का गुस्सा उनके ही ऊपर फूट पड़ा. उसने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बर्बाद करने का आरोप लगा दिया.

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलियाई टीम का टी20 विश्वकप 2026 में काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा. टीम पहले राउंड- ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. मिचेल मार्श की अगुवाई में टीम को जिम्बॉब्वे और श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा, जबकि जिम्बॉब्वे और आयरलैंड के मुकाबले में बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को घर का रास्ता नापने को मजबूर कर दिया. इस शर्मनाक प्रदर्शन के लिए मिचेल मार्श नहीं बल्कि पैट कमिंस पर निशाना साधा जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के एक प्रशंसक ने कहा कि कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है. वह अंडररेटेड पॉलिटिशियन हैं, जो पॉवर और अथॉरिटी के भूखे हैं. 

फैन ने क्या कहा, कौन से आरोप लगाए?

ट्रॉल क्रिकेट अनलिमिटेड नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया एक्स पर ऑस्ट्रेलिया टीम की टी20 विश्वकप 2026 में फजीहत होने के बाद सारा ठीकरा पैट कमिंस पर फोड़ा. उसने लिखा, ‘पैट कमिंस ने काफी हद तक कई तरीकों से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नुकसान पहुंचाया है, खासकर उस ताकत और अधिकार की वजह से, जो इस वक्त उनके पास है. वह एक महान गेंदबाज हैं और ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं, इस पर कोई सवाल नहीं. लेकिन वह एक कम आंके गए पॉलिटिशियन भी हैं, जो अपने निजी और स्वार्थपूर्ण हितों के लिए सत्ता के भूखे हैं.’

यूजर ने अपनी बात के सबूथ के तौर पर लिखा, ‘स्थायी टेस्ट कप्तानी मिलने के बाद से उन्हें पूरी ताकत, अधिकार और दबदबा मिल गया. टेस्ट टीम से जस्टिन लेंगर और टिम पेन को बाहर कराने में उनकी भूमिका रही. वह उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने टीम के साथ सलाह-मशविरा कर यह चाहा कि जस्टिन लैंगर को हटाया जाए, क्योंकि वह बहुत सख्त थे और उनके पास बहुत ज्यादा अधिकार थे, जो पैट्रिक को रास नहीं आता था.’

ट्रॉल क्रिकेट ने आगे कहा, ‘इसके बाद वह रॉनल्ड मैकडोनाल्ड को लाए, जो उनके अंडर केवल एक कठपुतली है. कमिंस ही वह व्यक्ति हैं, जिनकी बड़ी भूमिका जॉर्ज बेली के चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर्स बनने में रही और सफेद गेंद क्रिकेट में मिचेल मार्श को उनका डिप्टी बनाने में भी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लगभग सभी अहम फैसले पैट कमिंस से सलाह लेकर ही किए जाते हैं. आखिरी फैसला उन्हीं का होता है.’

ट्रॉल क्रिकेट ने कहा कि कमिंस भले ही अभी चोटिल हैं, लेकिन वह आईपीएल खेलेंगे. उन्होंने लिखा, ‘पैट कमिंस यह भी तय करते हैं कि वह कौन-सी सीरीज़ खेलेंगे और कौन-सी लीग में हिस्सा लेंगे. वह पूरे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के लिए 100% फिट और उपलब्ध रहेंगे और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी करेंगे. अब लोगों को सच में उनकी इन हरकतों पर सवाल उठाने की जरूरत है.’

हालांकि ट्रॉल क्रिकेट के  इस एनालिसिस पर कई यूजर्स असहमत नजर आए. एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता, क्योंकि जब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने सबसे खराब दौर में थी, तब Pat Cummins आए और उन्होंने टीम को संभाला. उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व क्रिकेट पर फिर से दबदबा बनाया. 2023 वर्ल्डकप जीता, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 जीती, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचे, T20 वर्ल्ड कप 2024 में दो हैट्रिक लीं. इन उपलब्धियों को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नुकसान पहुंचाया है.’

कमेंट में लोगों ने जताई असहमति

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल सही कहा. पैट कमिंस ने वही किया, जो बड़े कप्तान और बड़े खिलाड़ी करते हैं. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को उसी के घर में, एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने हराना कोई छोटी बात नहीं है. भारत पूरे टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन टीम था, इसमें कोई शक नहीं. लेकिन फाइनल दबाव का खेल होता है और उस दिन कमिंस ने कप्तानी, रणनीति और मानसिक मजबूती में बाजी मार ली.’

उसने आगे कहा, ‘नई गेंद से रोहित शर्मा को आउट करना, फील्ड प्लेसमेंट, गेंदबाज़ों का सही इस्तेमाल और खुद रन बनाना. हर मोर्चे पर उन्होंने मैच पलट दिया. यही वजह है कि उस दिन दिल टूटा, लेकिन सम्मान भी पैदा हुआ. क्रिकेट में भावनाएं स्वाभाविक हैं, मगर महान उपलब्धियों को मान देना भी उतना ही जरूरी है. सम्मान बनता है रोना बंद करो.’

चोटिल कमिंस पर लगे आरोप; उनकी उपलब्धियों के सामने बौने

पैट कमिंस को एशेज 2025-26 से पहले से ही चोटिल थे. हालांकि, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की इस सीरीज का तीसरा मैच खेला था. कमिंस फिलहाल पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट (लंबर बोन स्ट्रेस) से जूझ रहे हैं. चोट के कारण ही वह टी20 विश्वकप 2026 में टीम में शामिल नहीं हो पाए. उनकी जगह बेन ड्वारशिस को टीम में शामिल किया गया. कमिंस टी20 वर्ल्ड कप के बाद और आईपीएल के पहले खुद के फिट होने की उम्मीद कर रहे हैं. उन्होंने अपनी ऑस्ट्रेलियाी टीम को कई उपलब्धियां दिलाई हैं. कमिंस ने एसआरएच को भी आईपीएल चैंपियन बनाया है. ऐसे में इस तरह के आरोप लगाना शायद एक फैन की अति उत्साही टिप्पणी ज्यादा लगती है, न कि किसी वास्तविकता के. 

ये भी पढ़ें:- क्या ऑस्ट्रेलिया का हारना पाकिस्तान के लिए शुभ? वायरल दावे की हकीकत जानें

ये भी पढ़ें:- ये पाकिस्तानी नहीं सुधरेंगे, सुपर-8 में भारत को लेकर दिया बेतुका बयान, जानें क्या कहा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >