पाथुम निसांका की एक और तूफानी पारी, श्रीलंका ने जिंबाब्वे को दिया 179 रन का टारगेट

Sri Lanka vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने एक और विस्फोटक पारी खेली. उनके अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने गुरुवार को जिंबाब्वे के खिलाफ 178 रन का स्कोर बनाया.

Sri Lanka vs Zimbabwe: जिंबाब्वे के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में पाथुम निसांका ने 41 गेंद में 62 रन बनाये जिसमें आठ चौके शामिल थे. जबकि पवन रत्नायके ने 25 गेंद में 44 रन की पारी खेली. जिम्बाब्वे के लिये ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्राड इवांस ने दो दो विकेट लिये.

पाथुम निसांका और कुसल परेरा के बीच पहले विकेट लिए 54 रनों की साझेदारी

श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका और कुसल परेरा ने 54 रनों की ओपनिंग साझेदारी निभाई. हालांकि परेरा कुछ अधिक नहीं कर पाए और 14 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर आउट हो गए. उसके बाद निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 100 तक पहुंचाया. हालांकि मेंडिस 20 गेंदों में केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पाथुम भी 62 रन बनाकर आउट हो गए. पाथुम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी में पाथुम ने 52 गेंदों का सामना किया था, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के जमाए थे.

श्रीलंका के खिलाफ जिंबाब्वे के गेंदबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ जिंबाब्वे के तेज गेंदबाजों ने 10 से अधिक के औसत से रन लुटाए. 7 ओवर में 4 विकेट लेकर 73 रन दिए. जबकि स्पिनरों ने 7.84 के औसत से रन लुटाए. 13 ओवर की गेंदबाजी में जिंबाब्वे के स्पिनरों ने 102 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

टूर्नामेंट में जिंबाब्वे ने फील्डिंग में किया कमाल

टी20 वर्ल्ड कप में जिंबाब्वे की टीम ने शानदार प्रर्दशन किया है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया. टूर्नामेंट में जिंबाब्वे के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 20 कैच लपके हैं, जबकि केवल एक कैच ड्रॉप हुआ है. इसी से फील्डिंग के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >