जडेजा की प्रेस कांफ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने किया बवाल, चौेथे टेस्ट से पहले गर्म हुआ माहौल

Ravindra Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैदान पर शुरू हुआ गहमागहमी का माहौल अब बाहर भी आने लगा है. पहले विराट के साथ एयरपोर्ट पर बहस हुई अब रवींद्र जडेजा की प्रेस कांफ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बवाल काट दिया है.

Ravindra Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों में दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं. तीसरा टेस्ट दोनों के बीच ड्रॉ रहा. लेकिन बीते दो टेस्ट मैचों में दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर काफी गहमागहमी का माहौल बन गया. तीसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमें मेलबर्न पहुंच चुकी हैं. लेकिन मेलबर्न एयरपोर्ट पर विराट कोहली के साथ शुरू हुआ विवाद अब रवींद्र जडेजा तक आ पहुंचा है. जडेजा चौथे टेस्ट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में भाग ले रहे थे, उसी समय ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने हंगामा करना शुरू कर दिया. 

मेलबर्न टेस्ट से पहले टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन में व्यस्त है. इसी तरह आज इस सेशन के बाद बीसीसीआई की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जो विशेष रूप से भारतीय पत्रकारों के लिए थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की लोकल मीडिया ने भी इसमें भाग लिया. जडेजा ने इस दौरान सभी भारतीय पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया, जो ज्यादातर भारतीय भाषा में थे. ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों के सवाल को जडेजा ने टाल दिया और उस पर कोई जवाब नहीं दिया. भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर मौलिन पारेख से कंगारू मीडिया ने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की लेकिन लोकल मीडिया ने बवाल करना शुरू कर दिया. ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने कहा कि क्या अंग्रेजी में एक सवाल नहीं ले सकते? मौलिन पारेख ने साफ करते हुए कहा कि इस प्रेस कांफ्रेंस को इंडियन मीडिया के लिए ही आयोजित किया गया था. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रवींद्र जडेजा ने तीसरे टेस्ट में शानदार 77 रन की पारी खेली थी. उनकी इस पारी का बदौलत भारत फॉलोऑन टालने में सफल रहा था. ऑस्ट्रेलिया में विराट के बाद जडेजा को निशाना बनाना और पक्षपात करने का आरोप लगाकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने नया शिगूफा छेड़ दिया है. विराट के साथ मेलबर्न एयरपोर्ट पर 7 न्यूज चैनल की महिला पत्रकार ने बदसलूकी की थी और अब जडेजा के साथ यह व्यवहार कंगारू मीडिया का भारतीय दल को परेशान करने का तरीका ही लगता है. जडेजा ने आज अश्विन के रिटायरमेंट पर कहा कि उन्हें रिटायरमेंट के बारे में केवल 5 मिनट पहले पता चला. मैंने उनके साथ इतने सालों तक खेला है, वे ऑनफील्ड मेंटर की तरह थे…. उनके जाने के बाद हमें आगे के बारे में सोचना ही है. अब युवाओं के लिए मौका भी है, अब उनके लिए जगह बनेगी.

एयरपोर्ट पर भड़के कोहली, बच्चों की फोटो लेने पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को सुनाई खरी-खोटी

बुरे फंसे उथप्पा, गंभीर आरोप में जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, पुलिस बोली घर पर नहीं, जानें क्या है मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >