सर जडेजा ने बुलाया; आजा सेंचुरी पूरी कर ले, लेकिन रूट की हिम्मत नहीं हुई, देखें वीडियो

Ravindra Jadeja dares Joe Root to complete century: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन जो रूट ने शानदार संयम दिखाते हुए 99 रन की नाबाद पारी खेली. वह शतक के बेहद करीब थे, लेकिन दिन का खेल खत्म होते-होते वह एक रन से चूक गए. रवींद्र जडेजा ने उन्हें उकसाने के लिए गेंद गिराकर मौका भी दिया, लेकिन रूट ने जोखिम नहीं लिया.

Ravindra Jadeja dares Joe Root to complete century: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में गुरुवार से शुरू हो गया. इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. IND vs ENG 3rd Test मैच का पहला दिन पूरी तरह जो रूट के नाम रहा, ऐसा कहना गलत नहीं होगा, उन्होंने जिस धैर्य से बल्लेबाजी की वह काबिल-ए-तारीफ रही. रूट ने बिना कोई जल्दबाजी दिखाए बुमराह, सिराज, आकाश दीप, जडेजा और वाशिंगटन का समाना किया. उन्होंने अपने पसंदीदा मैदान पर 191 गेंदों का सामना किया और केवल 9 चौके के साथ 99 रनों की शानदार पारी खेली. वे शतक के नजदीक थे, लेकिन यह पहले दिन पूरा नहीं हो सका. हालांकि उनके रनों की संख्या सैकड़े में हो सकती थी, इसके लिए रवींद्र जडेजा ने मौका दिया था, जो मजेदार रहा. 

दिन के 83वें ओवर में, जब खेल समाप्त होने में कुछ ही गेंदें बाकी थीं, रूट 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने आकाश दीप की गेंद को डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर खेला, जहां रवींद्र जडेजा फील्डिंग कर रहे थे. जब रूट को लगा कि दूसरा रन लिया जा सकता है और शायद शतक भी पूरा हो जाएगा तो उन्होंने इंतजार किया. लेकिन जडेजा, हमेशा की तरह शरारती अंदाज में, जानबूझकर गेंद को गिराने का नाटक करने लगे, मानो रूट को उकसा रहे हों कि वो दूसरा रन लें.

रूट मुस्कुराए, लेकिन लालच में नहीं आए और सिर्फ एक रन लेकर संतोष किया. जडेजा ने भी मुस्कराकर जवाब दिया. रूट 99 पर नाबाद रहे. लॉर्ड्स पर दिन के अंतिम क्षणों में थोड़ा ड्रामा और मुस्कान जरूर देखने को मिला और एक हल्का-फुल्का यादगार लम्हा बन गया. रूट ने मुस्कुराकर इस चाल को अनदेखा कर दिया और ठहर गए. लेकिन लॉर्ड्स की भीड़ को यह मजाक रास नहीं आया और पूरे स्टेडियम में ज़ोरदार हूटिंग गूंजने लगी. स्टंप माइक ने एक भारतीय खिलाड़ी की आवाज भी रिकॉर्ड की, “आज रात को बनने मत दे” यानी रूट को रात में शतक पूरा न करने दो. 

रूट इतिहास रचने के बेहद करीब

जो रूट ने धैर्य और संयम से पारी खेली और अपने 67वें टेस्ट अर्धशतक के साथ 36 शतक भी पूरे किए. उन्होंने 102 गेंदों में यह अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 7 चौके शामिल थे. एक बार फिर उन्होंने यह साबित किया कि वह इंग्लैंड के सर्वकालिक अग्रणी टेस्ट रन स्कोरर हैं. रूट इस समय अपने शतक से सिर्फ एक रन दूर हैं. अगर दूसरे दिन रूट इसे पूरा कर लेते हैं, तो वे स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. शतक के साथ रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर आ जाएंगे. जहां वे कुमार संगकारा से बस एक शतक पीछे होंगे.

इसके अलावा, अगर रूट अपनी पारी को और आगे बढ़ाते हैं, तो वे टेस्ट इतिहास में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं. फिलहाल रूट के नाम 13214 रन हैं और उन्हें जैक्स कैलिस (13289) व राहुल द्रविड़ (13288) को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 77 रन और चाहिए.

मैच में अब तक का अपडेट

वहीं मैच की बात करें, तो इंग्लैंड ने अपनी बैजबॉल शैली के विपरीत बिल्कुल धैर्य और संयम दिखाते हुए बल्लेबाजी की. दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए थे. भारत की ओर नितीश रेड्डी ने दो विकेट तो जडेजा और बुमराह ने 1-1 सफलता प्राप्त की. जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक और ओली पोप पवेलियन लौट चुके हैं. जबकि रूट 99 और कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन पर नाबाद लौटे.

अब बाबर आजम करेंगे विकेटकीपिंग! टीम में वापसी के बाद क्या होगा? कोच माइक हेसन ने बड़ी अपडेट

एक ही मैच में दो हैट्रिक लेकर किशोर ने रचा इतिहास, दो लगातार ओवर और 8 गेंद में ही ढाया कहर

Curtis Campher: इस गेंदबाज के किया बड़ा कारनामा, पांच गेंदों में लिए 5 विकेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >