कैसे जीतेंगे मैच? जब आपस में ही लड़ रहे, जडेजा और ठाकुर में इस बात पर हुई तनातनी

Ravindra Jadeja and Shardul Thakur Heated Moments: लीड्स टेस्ट में भारत ने रिकॉर्ड 835 रन बनाते हुए पांच शतक जड़े, फिर भी मैच हार गया. इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य बैजबॉल शैली में 5 विकेट से हासिल किया, जबकि भारत 82 ओवर में 10 विकेट नहीं निकाल सका. अंतिम सत्र में भारतीय टीम में तनाव दिखा, जब जडेजा शार्दुल ठाकुर की ढीली फील्डिंग से नाराज हो गए.

Ravindra Jadeja and Shardul Thakur Heated Moments: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेला गया टेस्ट मैच अपने आप में अलग तरह का रहा. भारत की ओर से इतिहास में पहली बार किसी मैच में पांच शतक लगे, फिर भी टीम हार गई. भारत ने 835 रन बनाए, लेकिन मैच नहीं बचा सकी. बुमराह जैसा दिग्गज गेंदबाज होते हुए भी भारत 82 ओवर में 10 विकेट नहीं ले सका और भारत मैच गंवा बैठा. इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम के दिए गए 371 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. अगर इंग्लैंड ने बैजबॉल शैली का इस्तेमाल किया, तो भारत ने उसे भरपूर मौके भी उपलब्ध कराए. एक ओर कैच छोड़े, तो दूसरी ओर कुछ अनचाहे लम्हे आए. 

मंगलवार को अंतिम सत्र के दौरान भारतीय क्रिकेटरों के बीच गुस्सा, झुंझलाहट और थोड़ी नकारात्मकता भी दिखने लगी. रवींद्र जडेजा अहम समय में एक शानदार ओवर फेंक रहे थे और लगातार दो गेंदों पर रूट को लगभग आउट कर ही चुके थे, लेकिन फील्डिंग में शार्दुल ठाकुर की सुस्त कोशिश के कारण तीन रन लीक होने से काफी नाराज हो गए. 

रवींद्र जडेजा ने शार्दुल ठाकुर पर गुस्सा किया

62वें ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने रूट के बाहरी किनारे को एक बेहतरीन गेंद से छुआ और उससे पहले की गेंद पर उन्हें एलबीडब्लू करने के करीब पहुंच गए थे. इसके बाद उन्होंने एक फ्लाइटेड गेंद डाली, जो रूट को ड्राइव करने के लिए उकसाया. रूट ने ड्राइव खेली और गेंद मिड ऑन की ओर गई, जहां शार्दुल ठाकुर गेंद की लाइन से आगे निकल गए और फिसल गए. जहां सिर्फ दो रन होने चाहिए थे, वहां इंग्लैंड को तीन रन मिल गए. 

शार्दुल को उठने और गेंद उठाने में काफी समय लग गया. यही बात जडेजा को नागवार गुजरी और उन्होंने शार्दुल पर जोर से चिल्लाया और उनकी खराब फील्डिंग को लेकर नाराजगी जताई. शार्दुल ने सफाई देने की कोशिश की कि वह फिसल गए थे. वहीं रूट और स्टोक्स ने मौके का फायदा उठाकर एक अतिरिक्त रन चुरा लिया. गुस्साए जडेजा फिर से अपनी रन-अप पर लौट गए.

रवींद्र जडेजा का फील्डिंग में फिलहाल कोई सानी नहीं दिखता, वे मैच में पूरी जान लगाकर प्रयास करते हैं और ऐसे में उनकी प्रतिक्रिया स्वाभाविक थी, क्योंकि उस स्थिति में सभी फील्डरों से बेहतर प्रयास की उम्मीद थी. इस टेस्ट मैच में भारत की फील्डिंग बेहद खराब रही. ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अकेले चार कैच छोड़े हैं, जिनमें से दो एक ही पारी में थे. यहां तक कि जडेजा ने भी पहली पारी में बेन डकेट का कैच छोड़ दिया था. डकेट को दूसरी पारी में भी तब जीवनदान मिला जब वह 98 रन पर थे. इसके बाद उन्होंने 170 गेंदों में 149 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसने भारत की हार की पटकथा लिख दी.

सीनियर्स का बदला जूनियर्स ने लिया, सूर्यवंशी और म्हात्रे की U-19 टीम ने निकाला इंग्लैंड का कचूमर, शतक जड़ छा गए हरवंश

कितना मनहूस है इस बल्लेबाज का शतक, जब-जब जड़ा भारत को नहीं मिली जीत

एक ही दिन में इंग्लैंड से दूसरा मुकाबला हारी इंडिया, अभ्यास मैच में हरलीन के शतक गया बेकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >