लव यू पापा, पाकिस्तान से मिली जीत पर सूर्यकुमार के लिए मिला स्पेशल मैसेज

IND vs PAK: कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला हुआ. टीम इंडिया ने इस मैच में 61 रन से जीत हासिल की. लेकिन भारत की जीत के बाद इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह सूर्यकुमार यादव को पापा बोलते हुए जीत की बधाई दे रहे हैं.

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का 27 वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाक टीम को 61 रन से करारी मात दी. वहीं भारत की जीत के बाद एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया  इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) ने बनाया है. जिसमें वह टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं. लेकिन इस वीडियो में उन्होने कुछ ऐसा बोला है जिसके कारण वह चर्चा में आ गए हैं.

पुनीत ने दी जीत की बधाई

सोशल मीडिया  इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार के इस वीडियो को @puneetsuperr_star नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. यह वीडियो भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच के बाद शेयर किया. इस वीडियो में पुनीत टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वह टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पापा बोलते हुए भी नजर आ रहे हैं.

पुनीत सुपरस्टार वीडियो में बोलते हैं कि सूर्या पापा.. पापा आपकी वजह से इंडिया जीत गया, मुझे गर्व है कि मैं आपका बेटा हूं. इसके आगे पुनीत बोलते है पापा आप ऐसे ही खेलते रहो और आपका यह बेचा पुनीत आपको ऐसे ही सपोर्ट करता रहेगा. अंत में वह बोलते हैं लव यू सूर्या पापा… लव यू.

वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर 21 हजार से ज्याद लाइक और 800 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट में एक यूजर @raja_babu_sahani89 ने लिखा कि फिर तो ईशान किशन तुम्हारे चाचा हुए. वहीं @mohdkamal026 लिखते है पुनीत कुमार यादव. इसके अलावा कई लोगों ने इस वीडियो पर हसने वाला इमोजी भी रिएक्ट किया है. यहां तक की कई लोगों ने लिखा पुनीत भाई ऐसे वीडियो बनाते रहो. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने लिखा की टीम इंडिया ऑलवेज रॉक.

भारत-पाक मैच का हाल

कोलंबो में हुए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. 176 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई. भारत की इस जीत में बल्ले से ईशान किशन ने शानदार 77 रन की पारी खेली. वहीं गेंद से भारतीय गेंदबाजों ने पूरी पारी में दबदबा बनाए रखा. हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ता और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट निकाले.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup: पाकिस्तान को चटाई धूल, पर कुलदीप से भिड़ गए सूर्या-हार्दिक; वीडियो वायरल

IND vs PAK: भारत के सामने पाकिस्तान ने किया सरेंडर, सूर्या सेना की जीत के पांच कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >