फूला हुआ गुब्बारा है बाबर आजम! मो. आमिर ने विकेट लेकर मनाया ऐसा जश्न, शांत कराते रहे विवियन रिचर्ड्स

PSL 2025 Mohammad Amir Celebration on Babar Azam Wicket: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच हुए मुकाबले में बाबर आजम फिर फ्लॉप रहे. बाबर तीसरे ओवर में मोहम्मद आमिर की गेंद पर 12 रन बनाकर एलबीडब्लू आउट हुए. इस बार भी आमिर के सेलीब्रेशन ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

PSL 2025 Mohammad Amir Celebration on Babar Azam Wicket: पाकिस्तान सुपर लीग में रविवार को पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच 17वां मैच खेला गया. इस मैच में फिर एकबार बाबर आजम ने निराश किया. वे तीसरे ओवर में ही मोहम्मद आमिर की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए. उन्होंने मात्र 12 रन बनाए. इसी सीजन में वे दूसरी बार आमिर का शिकार बने. पिछली बार जब दोनों टीमें आमने सामने थीं, तब भी आमिर ने बाबर आजम को आउट किया था. हालांकि इस बार बाबर का विकेट लेने के बाद आमिर का सेलीब्रेशन काफी सुर्खियां बटोर रहा है. 

पेशावर के लिए बाबर आजम और सैम अयूब ने पारी की शुरुआत की, लेकिन दोनों ज्यादा देर तक टिक नहीं सके. अयूब का खराब फॉर्म जारी रहा और वह दूसरे ओवर में फहीम अशरफ की गेंद पर पांच रन बनाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए, जबकि बाबर आजम तीसरे ओवर में मोहम्मद आमिर की गेंद पर 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए. आमिर ने जैसे ही बाबर का विकेट लिया, उन्होंने मैदान पर दौड़ लगा दी और भागते-भागते क्वेटा ग्लैडियेटर्स के मेंटर विवियन रिचर्ड्स की ओर इशारा किया.

आमिर का इशारा कुछ-कुछ पुष्पा स्टाइल से मिलता जुलता रहा. उन्होंने पहले गर्दन के नीचे हाथ फेरा, उसके बाद हाथ से बम फूटने का इशारा किया. आमिर मानों यह कह रहे हों कि बाबर आजम एक फूला हुआ गुब्बारा है, जो आम गेंद पर ही आउट हो गया. आमिर के जश्न पर रिचर्ड्स ने उन्हें शांत रहने की सलाह दी. हालांकि यह सेलीब्रेशन काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है. Vivian Richards Calming Down Mohammad Amir.

वहीं मैच की बात करें तो जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर क्वेटा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. क्वेटा की ओर से सउद शकील (26 गेंदों पर 32 रन) और फिन एलेन (16 गेंदों पर 31 रन) ने केवल 4.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़ दिए. राइली रूसो, कुसल मेंडिस और मार्क चैपमैन ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना सका और क्वेटा ने अपनी पारी 178/7 पर समाप्त की. इस दौरान क्वेटा पीएसएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई, जिसके टॉप-5 बल्लेबाज़ों ने एक ही पारी में 25 से ज्यादा रन बनाए.

इसके जवाब में पेशावर जाल्मी ने ठीक ठाक शुरुआत की. लेकिन बाबर के आउट होने के बाद पेशावर की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और उनका पांचवां विकेट सिर्फ 50 रन पर आठवें ओवर में गिर गया. उनकी पूरी टीम मात्र 15.2 ओवर में ही 114 रन बनाकर आउट हो गई. क्वेटा की ओर से फहीम अशरफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके.

‘मैं गारंटी ले सकता हूं…’, ऋषभ पंत पर जहीर खान का भरोसा कायम, हार के बाद कह दी बड़ी बात

मुंबई इंडियंस का महारिकॉर्ड, IPL इतिहास में हासिल किया ये बड़ा मुकाम, CSK-RCB तक छूट गए पीछे

‘मेरे भाई का…’ IPL में ड्रीम डेब्यू के बाद बोले कॉर्बिन बॉश, PSL छोड़ जॉइन किया था मुंबई इंडियंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >