पाकिस्तानी लीग PSL में शतक का ईनाम, थमा दिया हेयर ड्रायर! जमकर उड़ा मजाक

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के तीसरे मैच में कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान्स को 4 विकेट से हराया. इस हाईस्कोरिंग मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शतक जमाए, जिसमें कराची किंग्स के जेम्स विंस की पारी विशेष रही. उनकी शतकीय पारी के बाद, उन्हें एक अनोखा इनाम दिया गया, जिसे देख सभी हैरान रह गए. इस पुरस्कार के रूप में उन्हें एक हेयर ड्रायर दिया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. James Vince rewarded Hair Dryer for Century.

PSL 2025 James Vince rewarded Hair Dryer for Century: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 की शुरुआत 11 अप्रैल को हुई. पाकिस्तानी लीग के तीसरे मैच में कराची किंग्स (Karachi Kings) और मुल्तान सुल्तान्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ. इस हाईस्कोरिंग मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शतक जमाए. मुल्तान की ओर से कप्तान रिजवान ने तो कराची किंग्स की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इंग्लैंड के जेम्स विंस ने शानदार शतक जड़ा, जिससे कराची ने मुल्तान को 4 विकेट से मात दी. उनकी शानदार पारी के बाद, उन्हें एक अजीब सा इनाम मिला, जिसे देख सभी हैरान रह गए.

क्रिकेट में अजीबोगरीब मैच पुरस्कारों का इतिहास रहा है,  जमीन का टुकड़ा और यहां तक कि सम्मानजनक नागरिकता भी खिलाड़ियों को उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए दी गई है. हालांकि जेम्स विंस को पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के पहले मुकाबले में शानदार शतक के लिए एक हेयर ड्रायर दिया गया.  उन्हें “दावलेंस रिलायबल प्लेयर ऑफ द मैच” भी दिया गया, जिसे कराची किंग्स द्वारा “मैच का सबसे विश्वसनीय खिलाड़ी” को दिया जाता है. पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक दावलेंस हेयर ड्रायर दिया गया, इस दौरान उनके साथी खिलाड़ी “विंस! विंस! विंस!” का नारा लगा रहे थे.

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के दौरान जेम्स विन्स को उनकी शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था. इसके बाद कराची किंग्स ने उन्हें सम्मानित करते हुए ड्रेसिंग रूम में एक दिलचस्प पुरस्कार दिया- एक हेयर ड्रायर. इस असामान्य इनाम को देखकर विन्स भी हंस पड़े और उनका यह पल कराची किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो के साथ किंग्स ने लिखा, “विन्स को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ शानदार पारी खेलने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.” हालांकि इस पुरस्कार को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मजाक बनाया. 

रिजवान का शतक गया बेकार, जीता कराची

वहीं इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान सुल्तान ने कप्तान रिजवान की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 233/3 का स्कोर खड़ा किया. रिजवान ने 63 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली. जवाब में कराची किंग्स के पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज ने 43 गेंदों में 101 रन बनाए, जिससे कराची किंग्स ने चार गेंदों और चार विकेट शेष रहते इसे हासिल कर लिया. विन्स को उनके प्रयासों के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” नामित किया गया, जिसमें उन्होंने खुशदिल शाह (60 रन, 37 गेंदें) के साथ 79-4 से टीम को उबारने में मदद की. विंस की कराची किंग्स मंगलवार, 15 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स के खिलाफ कराची में फिर से एक्शन में होंगी.

हेटमायर, साल्ट और हार्दिक के बल्ले की हुई जांच, अंपायर ने ऐसा क्यों किया? सामने आई वजह

CSK vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारी है पंत का पलड़ा, हार के इस आंकड़े से कैसे पार लगाएंगे धोनी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >