अब भारत से भीख नहीं मांगेंगे…, PCB चीफ नकवी हुए खुद्दार, इस बात पर जागा जमीर

PCB Chief on IND vs PAK match: भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी खेलों में द्विपक्षीय संबंध खत्म कर दिए हैं, लेकिन बहु-देशीय टूर्नामेंट पर रोक नहीं होगी. इसी बीच एशिया कप में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत तय है. पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान अब बातचीत के लिए भीख नहीं मांगेगा.

PCB Chief on IND vs PAK match: भारत के खेल मंत्रालय ने गुरुवार को एक नई नीति जारी की, जिसके तहत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंध समाप्त कर दिए गए हैं, चाहे मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर ही क्यों न हों. इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों का निलंबन अब आधिकारिक रूप से क्रिकेट से आगे बढ़कर सभी खेलों तक कर दिया गया है. हालांकि, बहु-देशीय टूर्नामेंटों में भागीदारी पर कोई रोक नहीं लगाई गई है. इससे अगले महीने दोनों देशों के बीच होने वाले एशिया कप क्रिकेट महामुकाबले का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच को और भी रोमांचक बनाने का काम किया है. ऐसे समय में जब भारत में एशिया कप में IND vs PAK मैच को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है, तो पीसीबी प्रमुख ने दावा किया है कि पाकिस्तान अब आगे से बातचीत के लिए भीख नहीं मांगेगा.

भारतीय सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हाथ बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन नकवी ने उसे ठुकराने का फैसला किया है. भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डों ने इस साल की शुरुआत में ही यह तय किया था कि वे एक-दूसरे के खिलाफ न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे. यही वजह है कि एशिया कप की मेजबानी भारत के पास होने के बावजूद भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब भारत के साथ खेल संबंधों पर सवाल किया गया, तो नकवी ने कहा, “मेरा मानना है कि हम बहुत स्पष्ट हैं कि जब भी बातचीत होगी, वह भारत के साथ बराबरी के स्तर पर होगी. अब और बातचीत के लिए भीख मांगने का समय बीत चुका है. आगे जो भी होगा, वह समानता के आधार पर होगा.”

पाकिस्तान ने भी खेल संघों को दिया आदेश

नकवी की यह टिप्पणी भारत के खेल मंत्रालय के बयान के बाद आई है. भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में भागीदारी को लेकर विरोध के बीच, सरकार ने दोहराया कि भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल नहीं खेलेगा. क्रिकेट में 2013 से यही स्थिति है. हालांकि, भारत बहु-देशीय टूर्नामेंटों में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना जारी रखेगा. पिछले महीने पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने भी देश की खेल संघों से कहा था कि भारत में आयोजित होने वाले खेल आयोजनों में भाग लेने से पहले वे अनुमति प्राप्त करें.

एशिया कप में टीम की जीत की जताई उम्मीद

पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के हालिया अंतरराष्ट्रीय मैचों में खराब प्रदर्शन और बदलाव की जरूरत पर पीसीबी प्रमुख ने सुधार की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा कि सलमान अली आगा की अगुआई वाली टीम जल्द सुधार दिखाएगी. नकवी ने 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले पर कहा, “मुझे उम्मीद है कि टीम भारत के खिलाफ अपनी पूरी ताकत से खेलेगी और अल्लाह हमारी मदद करेगा. हमारे प्रशंसकों को अपनी टीम का समर्थन करना चाहिए.” उन्होंने यह भी कहा कि अनावश्यक आलोचना खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के दौरान हतोत्साहित करती है.

न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेलेंगे भारत-पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच तनाव के बाद अब न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेलने का फैसला किया है. जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया था, तब उन्होंने आईसीसी और बीसीसीआई के साथ एक समझौता किया. न्यूट्रल वेन्यू पर खेलना उसी समझौते का हिस्सा था, साथ ही भविष्य में आईसीसी महिला टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार भी पीसीबी को मिला.

एशिया कप में तीन बार हो सकता है IND vs PAK मैच

एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर को यूएई में होगी, जहां पहले मैच में अफगानिस्तान और हांगकांग भिड़ेंगे. टूर्नामेंट का दूसरा मैच भारत और यूएई के बीच खेला जाएगा, वहीं पाकिस्तान अपना पहला मैच 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा. इस टूर्नामेंट का सबसे हाई प्रोफाइल मैच IND vs PAK 14 सितंबर को खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान दोनों ग्रुप ए में हैं, ऐसे में ग्रुप स्टेज के बाद दोनों टीमों के बीच सुपर 4 मैच भी खेला जा सकता है, जो 21 सितंबर को होगा. इसके साथ ही यदि फाइनल में दोनों टीमें पहुंचती हैं, तो एक ही टूर्नामेंट में तीसरी भिड़ंत भी हो सकती है. फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

खास वीडियो जारी कर अफगानिस्तान ने किया एशिया कप स्क्वॉड का ऐलान, दुनिया भी हुई हैरान, देखें

संजू सैमसन को ये क्या हुआ! शुभमन गिल टीम में आते ही किया प्रयोग और हुए धड़ाम, प्लेइंग XI में जगह मिलनी होगी मुश्किल

Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच से पहले वसीम अकरम ने फैंस से लगाई गुहार, मैच के विजेता पर भी की भविष्यवाणी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >