राशिद खान पर भारी पड़े ये दो पाकिस्तानी खिलाड़ी, ट्राई सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान हारा

Pakistan vs Afghanistan: एशिया कप से पहले खेले जा रहे ट्राई सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 39 रनों से हराया. सलमान आगा ने नाबाद अर्धशतक जमाया, जबकि हारिस रऊफ ने चार विकेट झटके. अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान की ताबड़तोड़ पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी.

Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच एशिया कप से पहले ट्राई सीरीज खेली जा रही है. यूएई में ही होने वाले एशिया कप से पहले इन तीनों टीमों के टूर्नामेंट का पहला मैच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 29 अगस्त को खेला गया. पाक कप्तान सलमान आगा की नाबाद अर्धशतकीय पारी और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 39 रनों से हराया. अफगानिस्तान की ओर से कप्तान राशिद खान ने अपनी ओर से भरपूर प्रयास किया, लेकिन वे अपनी टीम की हार को नहीं टाल सके. 

शारजाह में शुक्रवार को खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. शारजाह की पिच अपने सामान्य स्वभाव से बिल्कुल अलग नजर आ रही थी. ओपनर फखर जमान (20) और साहिबजादा फरहान (21) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. सैम अय्यूब संघर्ष करते दिखे और अंततः अफगानिस्तान के कप्तान और स्टार स्पिनर राशिद खान का शिकार बने. 

सलमान अली आगा ने मोर्चा संभाला

पाकिस्तान 7.3 ओवर में 63/3 पर संघर्ष कर रहा था, तभी कप्तान सलमान अली आगा ने मोर्चा संभाला. सलमान ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 36 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन लंबे छक्के शामिल थे. आगा ने चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जमाया, इसने पाकिस्तान की पारी की नींव रख दी. अंत में मोहम्मद नवाज (11 गेंदों पर 21 रन) और फहीम अशरफ (5 गेंदों पर 14 रन) की तेजतर्रार पारियों ने पाकिस्तान को 7 विकेट के नुकसान पर 182 तक पहुँचा दिया, जो आखिर में अफगानिस्तान के लिए बहुत बड़ा लक्ष्य साबित हुआ. अफगानिस्तान की ओर से फरीद अहमद को 2 विकेट मिले, जबकि राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब और अजमतुल्लाह को 1-1 विकेट मिला. 

शुरुआती झटके से फंसा अफगानिस्तान

183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को शुरुआत में ही झटका लगा. इब्राहिम जादरान (9) को शाहीन शाह अफरीदी की तूफानी इनस्विंग यॉर्कर ने चकमा दिया. इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने पावरप्ले में आक्रामक अंदाज अपनाया और दमदार शॉट खेले. उन्होंने क्रीज पर मूवमेंट दिखाते हुए हारिस रऊफ की तेज गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर-लेग के ऊपर से छक्का जड़कर अफगानिस्तान को शुरुआती छह ओवर में 50/1 तक पहुँचा दिया.

हालाँकि गुरबाज की बेलगाम बल्लेबाजी ही उनके विकेट का कारण बनी. उन्होंने मोहम्मद नवाज को स्वीप करने की कोशिश की, चूक गए और गिल्लियाँ बिखर गईं. गुरबाज 38 (27) पर आउट होकर लौटे. इसके बाद अफगानिस्तान की पारी बिखरने लगी और मैच का रुख हरिस रऊफ के खतरनाक स्पेल ने बदल दिया. उन्होंने 12वें ओवर में डबल-विकेट मेडन फेंका, जिसमें सेदिकुल्लाह अतल (23) और करीम जनत (0) को चलता किया.

राशिद की पारी गई बेकार

बाएँ हाथ के कलाई स्पिनर सुफियान मुकीम ने भी शानदार जादू दिखाया और दरवेश रसूली (21) को कैच एंड बॉल्ड कर पवेलियन भेजा. पिच धीरे-धीरे धीमी होती चली गई, जिससे अफगानिस्तान की जीत की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं. 93/2 से टीम 97/7 पर सिमट गई और रन रेट अफगानिस्तान की पहुँच से बाहर चला गया. हालाँकि राशिद खान ने 16 गेंद पर 39 रन (243.75 की स्ट्राइक रेट से) की ताबड़तोड़ पारी खेलकर थोड़ी उम्मीद जगाई, उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 5 छक्के लगाए, लेकिन रऊफ ने उन्हें आउट कर अफगानिस्तान की आखिरी उम्मीदों को भी खत्म कर दिया. पहला मुकाबला अफगानिस्तान 39 रन से हार गया.

पाकिस्तान अब शनिवार को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगा. तीनों टीमें एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी और शीर्ष दो टीमें 7 सितंबर को होने वाले फाइनल में जगह बनाएँगी.

ये भी पढ़ें:-

एशिया कप 2025 से पहले फिटनेस टेस्ट देने CoE पहुंचे शुभमन गिल

टीम इंडिया को मिल गया अगला 3 नंबर का बल्लेबाज, दलीप ट्रॉफी में 21 साल के खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक

‘बेहद घिनौना, शर्म आनी चाहिए’, श्रीसंत की पत्नी ने थप्पड़ कांड का वीडियो शेयर करने वाले ललित मोदी को लताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >