शर्मनाक हार के साथ पाकिस्तान की वर्ल्ड कप से विदाई, आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड ने 93 रन से रौंदा

इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर बनाया. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 43.3 ओवर में 244 रन बनाकर आउट हो गई.

इंग्लैंड ने आईसीसी वनडे विश्व कप के अपने आखिरी मैच में शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पाकिस्तान को 93 रन से हरा दिया. इसके साथ ही दोनों टीमों का वर्ल्ड कप 2023 में सफर यहीं पर समाप्त हो गया. इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर बनाया. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 43.3 ओवर में 244 रन बनाकर आउट हो गई.

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए करना था असंभव का संभव

पाकिस्तान की टीम के लिए आज का मैच बेहद खास था. उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए असंभव काम को संभव करके दिखाना था. लेकिन वैसा कुछ नहीं हो पाया. बाबर आजम एंड कंपनी अपना आखिरी लीग मैच भी नहीं जीत पाई और निराशा के साथ वर्ल्ड कप से विदाई ले ली. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड के लक्ष्य 338 रन को केवल 6.4 ओवर में हासिल करना था, जो की असंभव टास्क था.

Also Read: World Cup: भारत के लिए सेमीफाइनल में खतरा बन सकता है यह ‘भारतीय’ खिलाड़ी, रोहित सेना को रहना होगा सावधान

पाकिस्तान की ओर से आगा सलमान ने सबसे अधिक रन बनाया

पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक रन आगा सलमान ने बनाया. सलमान ने 45 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौकों और एक छक्के की मदद से कुल 51 रन बनाए. इसके अलावा बाबर आजम 38, रिजवान 36, सऊद शकील 29, शाहिन अफरीदी 25 और रउफ ने 35 रन की पारी खेली. पाकिस्तान को पहली ही गेंद पर पहला झटका लगा था. डेविड विली ने अपनी पहली ही गेंद पर अब्दुल्ला शफीक को पग बाधा आउट कर दिया था.

इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने सबसे अधिक विकेट चटकाए

इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. विली ने 10 ओवर में 56 रन देकर तीन पाकिस्तानी बैटर को पवेलियन का रास्त दिखाया. जबकि आदिल रशीद, गस एटकिंसन और मोईन अली ने दो-दो विकेट चटकाए. एक विकेट क्रिस वोक्स ने लिए.

जीत के साथ इंग्लैंड की विदाई

इंग्लैंड ने इस तरह से नौ मैच में छह अंक लेकर अपने अभियान का अंत किया। वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहा. विश्व कप में शीर्ष आठ में रहने वाली टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करेंगी. पाकिस्तान पांचवें स्थान पर रहा लेकिन उसने मेजबान होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्वत: ही क्वालीफाई कर लिया था.

बेन स्टोक्स ने जमाया तूफानी अर्धशतक

इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स (76 गेंदों पर 84 रन), जॉनी बेयरस्टो (61 गेंदों में 59 रन) और जो रूट (72 गेंदों में 60 रन) ने अर्धशतक लगाए. पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 64 रन देकर तीन जबकि शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम ने दो-दो विकेट लिए.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला

इस मैच के बाद यह भी तय हो गया कि भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >