पाकिस्तानी टीम में नहीं मिली जगह, अब यह बल्लेबाज चला इंग्लैंड, इस टूर्नामेंट करेगा शिरकत

Shan Masood: पाकिस्तान के ओपनर शान मसूद ने अपनी राष्ट्रीय टीम में जगह न मिलने पर काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया है. वे इस सीजन में लीसेस्टरशायर की टीम से खेलते नजर आएंगे.Pakistan Opener Shan Masood joins Leicestershire.

Shan Masood: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने 2025 सीजन के लिए लीसेस्टरशायर के साथ सभी प्रारूपों में जुड़ने का करार किया है. मसूद पाकिस्तान सुपर लीग के समापन के बाद मई के मध्य में टीम से जुड़ेंगे और 31 मई को लीसेस्टरशायर के टी20 ब्लास्ट के शुरुआती मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. 35 वर्षीय शान मसूद का लीसेस्टरशायर काउंटी सर्किट तीसरा क्लब होगा. 2022 में डर्बीशायर के साथ उनका शानदार सीजन रहा और पिछले दो सालों में वे यॉर्कशायर के लिए खेले. पिछले साल उन्हें डिवीजन वन में प्रमोट करते हुए कप्तान बनाया गया. 2025 में मेट्रो बैंक वन-डे कप और काउंटी चैम्पियनशिप आयोजित की जाएगी, जहां मसूद बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं.

नए कप्तान बाएं हाथ के मसूद, पीटर हैंड्सकॉम्ब और नीदरलैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लोगन वैन बीक के साथ मिलकर लीसेस्टरशायर का तीसरा विदेशी खिलाड़ी होगा. अप्रैल में पिछले साल मसूद ने लीसेस्टरशायर के खिलाफ पारी की जीत में 219 रन बनाए. वहीं पिछले हफ्ते ससेक्स के खिलाफ 239 रन बनाने के बाद लगातार दो दोहरे शतक बनाने वाले डर्बीशायर के पहले बल्लेबाज बन गए. हालांकि सैम अयूब को पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया था. कहा गया कि वे चोटिल हैं और इंग्लैंड में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के लिए प्रतिनिधित्व किया था. Pakistan Opener Shan Masood joins Leicestershire.

पाकिस्तानी टीम के लिए मसूद का कैरियर

शान मसूद ने 2022 टी20 विश्व कप फाइनल के बाद पाकिस्तान के लिए कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है और मई 2023 के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला है. हालांकि मसूद ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर अपनी टीम को यादगार टेस्ट सीरीज जीत दिलाई. इसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी टीम की कमान संभालते नजर आए थे. कुल मिलाकर, उन्होंने पाकिस्तान के लिए सभी प्रारूपों में 70 मैच खेले हैं और लगभग 12000 रन बनाकर शानदार प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड बनाया है. वहीं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शान मसूद ने सभी प्रारूपों में पाकिस्तान के लिए 70 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने छह शतकों और पंद्रह अर्द्धशतकों के साथ 2938 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत केवल 29.08 है और स्ट्राइक रेट 57.64 है. 

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा और संन्यास! अभी नहीं, बचपन के कोच ने बताया हिटमैन का आगे का प्लान, कहा- अभी ये काम बाकी है

लीसेस्टरशायर से जुड़ने के बाद मसूद का बयान

मसूद ने कहा, “मैं लीसेस्टरशायर के लिए तीनों प्रारूपों में खेलने का मौका पाकर बहुत उत्साहित हूं. मैंने हमेशा क्लब की प्रशंसा की है और पिछले तीन सत्रों के दौरान टीम के बहुत से लोगों के साथ मेरी अच्छी बातचीत हुई है. मुझे अप्टनस्टील काउंटी ग्राउंड में खेलना बहुत पसंद है. प्रशंसक बड़ी संख्या में टीम का समर्थन करते हैं और जिन खेलों का मैं हिस्सा रहा हूं, वे हमेशा शानदार रहे हैं.” हालांकि अगर पीसीबी 31 जुलाई से शुरू होने वाले कैरिबियन दौरे के लिए उन्हें अपने सीमित ओवरों के सेट-अप में वापस बुलाने का फैसला करता है, तो उन्हें लौटना पड़ सकता है. 

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: KKR vs LSG मैच के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव, यह व्यवस्था बनी बड़ा कारण

इसे भी पढ़ें: इस भारतीय गेंदबाज से डरते थे क्रिस गेल, कांपने लगते थे पैर, विश्वकप विजेता दिग्गज का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >