पाकिस्तान की लगी लॉटरी, एक और ICC टूर्नामेंट करेगा होस्ट, अगले महीने से शुरू होंगे मुकाबले

Pakistan Cricket Board: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान के हाथ एक और आईसीसी इवेंट की मेजबानी का मौका है. अगले महीने से वह विश्वकप क्वालिफायर को होस्ट करेगा. आईसीसी ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है. ICC Women’s Cricket World Cup Qualifier 2025

Pakistan Cricket Board: चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर पाकिस्तान काफी उत्साहित था, क्योंकि लगभग 29 साल बाद उसे आईसीसी के किसी इवेंट के आयोजन की मेजबानी मिली थी. हालांकि भारत के दबाव के कारण उसे यह आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करना पड़ा. पाकिस्तान ने इस आयोजन के लिए लगभग 20 अरब रुपये खर्च किए, लेकिन उनकी टीम के प्रदर्शन ने सारे आयोजन पर पानी फेर दिया. हालांकि पाकिस्तान के लिए एक और खुशखबरी आ रही है. पीसीबी को आईसीसी के एक और इवेंट की मेजबानी करने का मौका मिला है. 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुसार, आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 क्वालिफायर का आयोजन 9 से 19 अप्रैल के बीच पाकिस्तान के लाहौर में होगा. इस टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे, जो राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में आयोजित होंगे. ये सभी मैच गद्दाफी स्टेडियम और लाहौर सिटी क्रिकेट एसोसिएशन (LCCA) स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट की शीर्ष दो टीमें सीधे महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो इस साल अक्टूबर और नवंबर में भारत में खेला जाएगा. ICC Women’s Cricket World Cup Qualifier 2025

क्वालिफायर में भाग लेने वाली टीमें

क्वालिफायर के इस छठे संस्करण में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से चार टेस्ट खेलने वाले देश हैं, पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश और आयरलैंड हैं.  इन चारों टीमों को आईसीसी महिला चैंपियनशिप (2023-25) में सातवें से दसवें स्थान पर रहने के कारण सीधे वर्ल्ड कप का टिकट नहीं मिला था. इसके अलावा, स्कॉटलैंड और थाईलैंड को उनकी आईसीसी महिला वनडे टीम रैंकिंग (28 अक्टूबर, 2024) में शीर्ष रैंकिंग वाली अगली दो टीमें होने के कारण क्वालिफायर में जगह मिली है. टूर्नामेंट की शीर्ष दो टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी और भारत में होने वाले महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में अपनी जगह पक्की करेंगी.

भारत समेत पांच टीमें पहले ही कर चुकी हैं क्वालिफाई

6 टीमों ने पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और मेजबान भारत ने आईसीसी महिला चैंपियनशिप (2023-25) में शीर्ष छह स्थानों पर रहते हुए पहले ही वर्ल्ड कप 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 

क्वालिफायर का कार्यक्रम

क्वालिफायर की शुरुआत 9 अप्रैल को डबल हेडर (दो मैच) से होगी. पाकिस्तान का सामना आयरलैंड से गद्दाफी स्टेडियम में होगा. तो वहीं, वेस्ट इंडीज और स्कॉटलैंड का मुकाबला LCCA स्टेडियम में होगा. 10 अप्रैल को बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच मैच होगा.

आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि यह टूर्नामेंट बहुत प्रतिस्पर्धात्मक होगा. उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट से वर्ल्ड कप के लिए अच्छी तैयारी होगी. कुछ बड़े मुकाबले जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. इसमें 14 अप्रैल को पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज. 18 अप्रैल को आयरलैंड बनाम स्कॉटलैंड (यूरोपियन क्लैश) और 19 अप्रैल को पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (फाइनल लीग मैच) में आनंद आने की उम्मीद है. 

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2025 का पूरा कार्यक्रम

(डे मैच सुबह 09:30 बजे और डे/नाइट मैच दोपहर 2:00 बजे शुरू होंगे)

दिन और तारीखमुकाबलास्थानसमय
बुधवार, 9 अप्रैलपाकिस्तान बनाम आयरलैंडगद्दाफी स्टेडियमडे मैच
वेस्ट इंडीज बनाम स्कॉटलैंडLCCAडे मैच
गुरुवार, 10 अप्रैलथाईलैंड बनाम बांग्लादेशLCCAडे मैच
शुक्रवार, 11 अप्रैलपाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंडLCCAडे मैच
आयरलैंड बनाम वेस्ट इंडीजगद्दाफी स्टेडियमडे मैच
रविवार, 13 अप्रैलस्कॉटलैंड बनाम थाईलैंडLCCAडे मैच
बांग्लादेश बनाम आयरलैंडगद्दाफी स्टेडियमडे/नाइट मैच
सोमवार, 14 अप्रैलपाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीजगद्दाफी स्टेडियमडे/नाइट मैच
मंगलवार, 15 अप्रैलथाईलैंड बनाम आयरलैंडLCCAडे मैच
स्कॉटलैंड बनाम बांग्लादेशगद्दाफी स्टेडियमडे/नाइट मैच
गुरुवार, 17 अप्रैलबांग्लादेश बनाम वेस्ट इंडीजLCCAडे मैच
पाकिस्तान बनाम थाईलैंडगद्दाफी स्टेडियमडे/नाइट मैच
शुक्रवार, 18 अप्रैलआयरलैंड बनाम स्कॉटलैंडगद्दाफी स्टेडियमडे/नाइट मैच
शनिवार, 19 अप्रैलपाकिस्तान बनाम बांग्लादेशLCCAडे मैच
वेस्ट इंडीज बनाम थाईलैंडगद्दाफी स्टेडियमडे/नाइट मैच

‘MBA महाबली’ के एलन मस्क भी फैन! भारत के विस्पी खराडी ने 335 किग्रा खंभों से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

2005 में जहीर खान को स्टेडियम में मिला प्रेम प्रस्ताव, 20 साल बाद फिर बना मोमेंट, वायरल हुई तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >