अमेरिका के इस शहर में होंगे 2028 ओलंपिक के क्रिकेट मुकाबले, ICC ने की घोषणा

Olympics 2028 Cricket: दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा. क्रिकेट मुकाबले पोमोना के फेयरग्राउंड में होंगे, जहां पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें भाग लेंगी. 128 साल बाद क्रिकेट ओलंपिक में लौटेगा, जिसकी पुष्टि ICC ने की है. ICC अध्यक्ष जय शाह ने वेन्यू की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया.

Olympics 2028 Cricket: दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा. आईसीसी ने मंगलवार को यह घोषणा की. क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें भाग लेंगी. इसका आयोजन पोमोना के फेयरग्राउंड में होगा. यह खेल 128 साल बाद ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने लॉस एंजेलिस 2028 (LA28) ओलंपिक खेलों के लिए दक्षिणी कैलिफोर्निया के पोमोना स्थित फेयरग्राउंड्स को क्रिकेट का वेन्यू बनाए जाने की घोषणा का स्वागत किया है. लॉस एंजिल्स में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुषों और महिलाओं की छह-छह टीमें भाग लेंगी, जो 128 वर्षों के बाद ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी को दर्शाता है.

ICC अध्यक्ष श्री जय शाह ने वेन्यू की पुष्टि का स्वागत किया है और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के साथ साझेदारी में काम करने की उत्सुकता जताई है, ताकि ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की सफलता सुनिश्चित की जा सके. ICC अध्यक्ष जय शाह ने कहा,  “हम लॉस एंजेलिस 2028 में क्रिकेट के वेन्यू की घोषणा का स्वागत करते हैं, क्योंकि यह हमारे खेल की ओलंपिक में वापसी की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. 

हालांकि क्रिकेट पहले से ही एक बेहद लोकप्रिय खेल है, लेकिन ओलंपिक में इसका समावेश, तेज़ रफ्तार और रोमांचक T20 फॉर्मेट में, नई दर्शक श्रेणियों को आकर्षित करेगा और पारंपरिक सीमाओं से परे विस्तार का शानदार अवसर प्रदान करेगा. जय शाह ने आगे कहा, “ICC की ओर से, मैं LA28 और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का उनके समर्थन के लिए आभार प्रकट करता हूं, और ICC के सदस्यों के साथ मिलकर LA28 की तैयारी तथा क्रिकेट को वहां शानदार सफलता दिलाने के लिए उत्सुक हूं.”

क्रिकेट ने इससे पहले केवल 1900 के पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लिया था. अक्टूबर 2023 में मुंबई में हुई IOC बैठक के बाद क्रिकेट को लॉस एंजेलिस ओलंपिक में शामिल किया गया. क्रिकेट के अलावा LA28 में पांच अन्य नए खेल भी शामिल किए गए हैं – बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रॉस (सिक्सेस), और स्क्वैश. ICC द्वारा मान्यता प्राप्त T20 फॉर्मेट को खेल के विकास के लिए एक प्रमुख माध्यम माना गया है और हाल के वर्षों में यह कई मल्टी-स्पोर्ट प्रतियोगिताओं का हिस्सा भी रहा है. 2010, 2014 और 2023 के एशियाई खेलों में पुरुषों और महिलाओं की T20 प्रतियोगिताएं शामिल थीं, जबकि बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला T20 प्रतियोगिता आयोजित की गई थी.

‘ससुराल में मौज-मस्ती करने आया हूं’ ग्लेन मैक्सवेल फिर हुए फ्लॉप तो फैंस ने उड़ाया मजाक

Watch Video: लंगड़ाते हुए एमएस धोनी ने फैंस को टेंशन में डाला, लोग पूछ रहे – ‘ये भी बाहर हुए तो…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >