नितीश राणा ने दिग्वेश राठी से विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर कोई मुझे उकसाता है या मेरे सामने

Nitish Rana reaction on fight with Digvesh Rathi: डीपीएल 2025 एलिमिनेटर में नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच बहस छिड़ गई. राठी की गेंदबाजी पर राणा ने छक्का जड़ा और उनकी सेलिब्रेशन की नकल कर दी, इसके बाद नोकझोंक बढ़ गई. वीडियो वायरल होने पर राणा ने कहा कि उन्होंने शुरुआत नहीं की, लेकिन उकसाने पर जवाब दिया.

Nitish Rana reaction on fight with Digvesh Rathi: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के एलिमिनेटर मैच में नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच तीखी बहस हो गई. पहले दिग्वेश राठी ने अपनी बॉलिंग के दौरान गेंद को होल्ड करते हुए चालाकी दिखाई. इसके बाद अगली गेंद पर राणा ने छक्का जड़ दिया और उनकी सेलिब्रेशन की नकल करते हुए बल्ले से राठी को चिढ़ाया. इस पर दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई. इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब नितीश राणा ने आखिरकार दिग्वेश राठी के साथ हुए ऑन-फील्ड विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. 

दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद काफी बढ़ गया. महिला अंपायर गायत्री वेणुगोपालन समेत साथी खिलाड़ियों ने मामले को शांत किया. लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी ज्यादा बहस हुई, जिसकी वजह से दोनों पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया.  यह कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.6 (स्तर 1) वाला मामला था. ऐसे में राठी पर मैच फीस का 80% और राणा पर 50% का जुर्माना लगाया गया.

विवाद पर राणा का बयान

नितीश राणा ने इस मामले पर कहा, “यह सही या गलत का मुद्दा नहीं है. वह अपनी टीम को जिताने आया था और मैं अपनी को. लेकिन खेल का सम्मान करना मेरी भी जिम्मेदारी है और उसकी भी. उसने शुरुआत की थी. मैं यह नहीं कहूंगा कि कैसे या क्या हुआ, क्योंकि यह ठीक नहीं होगा. लेकिन हां, अगर कोई मुझे उकसाता है या मेरे सामने आकर कुछ करता है, तो मैं चुपचाप बैठने वालों में से नहीं हूं. मैंने हमेशा ऐसा ही क्रिकेट खेला है. अगर कोई सोचता है कि मुझे उकसाकर आउट कर देगा, तो मैं भी छक्कों से जवाब दे सकता हूं. कल जो हुआ, वह उसी का उदाहरण है.”

राणा ने आगे कहा, “शुरुआत करने वाले के पास ही इसे खत्म करने की ताकत होती है. मैंने अब तक कई झगड़े देखे हैं, लेकिन कभी पहल मैंने नहीं की. हां, अगर कोई मुझसे कुछ कहता है, तो मैं जवाब ज़रूर देता हूं और यही मेरा तरीका है. मेरे माता-पिता ने मुझे यही सिखाया कि अगर तुम गलत नहीं हो, तो अपने लिए खड़े होना चाहिए. और मैं वही करता हूं, आगे भी करता रहूंगा.”

राणा ने दिलाई जीत

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस एलिमिनेटर मुकाबले में नितीश राणा ने सिर्फ 55 गेंदों पर नाबाद 134 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम को 202 रनों के लक्ष्य का पीछा कराते हुए 17 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत दिला दी. अब नितीश राणा की कप्तानी में वेस्ट दिल्ली लायंस रविवार को डीपीएल 2025 फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स से भिड़ेंगे.

ये भी पढ़ें:-

मैंने सच बता दिया…, श्रीसंत की पत्नी के तीखे बोल पर ललित मोदी बिफरे, स्लैपगेट मामले पर कही ये बात

ऐसे कौन आउट होता है भई! वाइड वाली गेंद पर अपना ही बल्ला विकेट पर दे मारा, देखें शे होप का अजूबा

द्रविड़ के जाने के बाद संजू सैमसन रॉयल्स के साथ बने रहेंगे? इन 3 विकल्पों में से दोनों को लेना होगा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >