नेपाल ने किया वेस्टइंडीज का बंटाधार, टी20I सीरीज हराकर रच दिया इतिहास, इस कप्तान के कारनामे से विश्व क्रिकेट हैरान

Nepal beat West Indies T20I Series: नेपाल क्रिकेट टीम ने शारजाह में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भी वेस्टइंडीज को जोरदार पटखनी दी. 90 रन के भारी भरकम अंतर से हराते हुए नेपाल ने सीरीज को अपने नाम कर लिया. नेपाल ने केवल सीरीज नहीं जीती बल्कि इतिहास भी रच दिया है.

Nepal beat West Indies T20I Series: वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम का इसी साल जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ था, तब बड़े जोर शोर से उसके सुधार की बात चली थी. इसके लिए ब्रायन लारा और विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों ने एक लंबी लिस्ट सौंपी, लेकिन लगता नहीं कि इससे कुछ हो पाया है. नेपाल जैसी एसोशिएट मेंबर ने दो बार के विश्व चैंपियन को टी20I सीरीज में हराकर पहली बार इतना बड़ा उलटफेर कर दिया है. वेस्टइंडीज के क्रिकेट इतिहास में इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता. नेपाल ने शारजाह में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 90 रन के भारी भरकम अंतर से शिकस्त दी है. नेपाल ने बल्ले और गेंद से शानदार खेल दिखाया और धुरंधरों के इतिहास वाली वेस्टइंडीज को जमीन पर ला पटका. 

नेपाल ने दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन उसकी शुरुआत काफी खराब रही. दूसरे ही ओवर में अकील होसैन ने पहला झटका दिया और तीसरे ओवर में उनके कप्तान रोहित पौडेल भी चलते बने. 4 ओवर के बाद उसका स्कोर 16 रन पर 2 विकेट था. लेकिन इसके बाद आसिफ शेख का तूफान आया और उन्होंने चौकों की बरसात कर दी. उन्होंने 47 गेंद की अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के की सहायता से 68 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं उनका साथ दे रहे संदीप जोरा ने तो और भी शानदार खेल दिखाया. 

जोरा ने 3 चौके और 5 छक्के की सहायता से 39 गेंद में ही 63 रन जड़ दिए. अंत में गुलशन झा और मोहम्मद आलम ने भी तेज रन बटोरे. 20 ओवर में नेपाल ने स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन दर्ज करा दिए. वेस्टइंडीज की ओर से अकील होसैन और मायर्स सबसे सफल गेंदबाज रहे. दोनों के खाते में 2-2 विकेट आए. आसिफ शेख को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

नेपाली बॉलिंग लाइन अप ने ध्वसत की कैरिबियाई बल्लेबाजी

200+ जैसे बड़े-बड़े स्कोर चेज करने वाली वेस्टइंडीज के लिए यह कोई बड़ा लक्ष्य नहीं था. लेकिन उनकी पूरी पारी 17.1 ओवर में मात्र 83 रन पर सिमट गई. तीसरे ओवर से झटका लगना शुरू हुआ और वह अंत तक जारी रहा. कीसी कार्टी, जैसन होल्डर और फैबियन एलेन जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज भी नेपाली गेंदबाजों के सामने नतमस्तक नजर आए. कैरिबियन के लिए सबसे ज्यादा होल्डर ने 21 रनों का योगदान दिया. जबकि अकीम अगस्त आमिर जंगू ने क्रमशः 17 और 16 रन बनाए, बाकी कोई भी बल्लेबाज 7 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका. नेपाल की ओर से मोहम्मद आदिल आलम ने कहर बरपाते हुए 4 ओवर में केवल 24 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं कुशल भुर्तेल के खाते में 3 विकेट आए.

नेपाल ने रचा इतिहास

कप्तान रोहित पौडेल की अगुवाई वाली नेपाल ने इतिहास रचते हुए पहली बार किसी फुल मेंबर टीम को हराते हुए सीरीज जीतने का इतिहास रच दिया. वहीं वेस्टइंडीज के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया. वह पहली टीम बनी, जिसे किसी एसोशिएट मेंबर टीम से हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले केवल 48 घंटे पहले नेपाल ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया था, लेकिन 90 रन से हराना कहीं ज्यादा शानदार जीत है. इस सीरीज का तीसरा मैच आज 30, सितंबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup: 17-0, 2023 के बाद से कभी T20I में नहीं हारी है टीम इंडिया, देखें पूरा रिकॉर्ड

कभी भारत के खिलाफ एक हाथ से की थी बैटिंग, अब Ashes से पहले इस इंग्लिश ऑलराउंडर ने लिया संन्यास

Womens World Cup: इन 8 बैटर्स के बल्ले से बरसेंगे रन, 2025 में शानदार रहा है रिकॉर्ड, ये इंडियन नंबर 1

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >