धोनी की मौजूदगी में झारखंड टी20 लीग का आगाज, रांची टाइटंस ने जीत के साथ की शुरुआत

झारखंड टी20 लीग के उद्घाटन मुकाबले में रांची टाइटंस ने छोटानागपुर रॉयल्स को 5 रन से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की. जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान एमएस धोनी की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही, जबकि ऋत्विक एम पाठक ने 6 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया.

Jharkhand T20 League: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आयोजित झारखंड टी20 लीग का शानदार आगाज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में हुआ. टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में रांची टाइटंस ने छोटानागपुर रॉयल्स को 5 रन से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और झारखंड के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे. उनकी मौजूदगी ने खिलाड़ियों और दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 155 रन बनाए. टीम की ओर से कप्तान राजदीप सिंह ने 23 गेंदों में 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था. वहीं युवराज कुमार ने 23 गेंदों पर 38 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

ऋत्विक पाठक ने चटकाए 6 विकेट

छोटानागपुर रॉयल्स की ओर से ऋत्विक एम पाठक ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 17 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. उनके अलावा सोनू कुमार सिंह ने दो विकेट अपने नाम किए.

विराट की पारी के बाद भी हारी छोटानागपुर रॉयल्स

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन ही बना सकी. कप्तान विराट सिंह ने 24 गेंदों पर 44 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की. उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. गेंद से कमाल दिखाने वाले ऋत्विक एम पाठक ने बल्ले से भी योगदान देते हुए 10 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि सोनू कुमार सिंह ने 9 गेंदों पर 12 रन जोड़े. हालांकि दोनों खिलाड़ी टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके और छोटानागपुर रॉयल्स को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा.

युवराज ने गेंदबाजी में भी मचाया धमाल

रांची टाइटंस की जीत में युवराज कुमार ने गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई और 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट झटके. वहीं कप्तान राजदीप सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च कर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे उनकी टीम जीत दर्ज करने में सफल रही.

यह भी पढ़ें: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: शुभमन गिल को दो स्थान का हुआ फायदा, हैरी ब्रूक बने नंबर-1 बल्लेबाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >