टी20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम, इंडिया या ऑस्ट्रेलिया नहीं टॉप 4 पर है इन देशों का कब्जा

Most consecutive wins in T20Is by teams : मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने डार्विन में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर टी20 इंटरनेशनल में लगातार नौवीं जीत दर्ज की, जो उसके इतिहास में सबसे लंबा जीत का सिलसिला है. भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड पहले ही लगातार 9 जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के भारत, पाकिस्तान या इंग्लैंड के नाम नहीं है.

Most consecutive wins in T20Is by teams : मिचेल मार्श की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को डार्विन में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में विजयी शुरुआत की. टिम डेविड के 83 रन और जोश हेजलवुड के तीन विकेट ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई. इस मुकाबले के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टी20 इंटरनेशनल में लगातार नौवीं जीत दर्ज की. यह ऑस्ट्रेलिया के टी20 इतिहास में सबसे लंबी जीत का सिलसिला है. हालांकि, लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में यह रिकॉर्ड नहीं है और न ही भारत, पाकिस्तान या इंग्लैंड इस लिस्ट में हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने का रिकॉर्ड युगांडा (29 अक्टूबर 2024 से 27 जुलाई 2025) के नाम है, जिसने 17* जीत के साथ यह कारनामा किया है. इसके बाद स्पेन (25 फरवरी 2023 से 28 अगस्त 2024) 15* जीत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि जापान (9 मई 2024 से 9 मई 2025 तक) ने 14 लगातार जीत दर्ज की हैं. मलेशिया और बरमूडा ने 13-13 मैचों में लगातार जीत हासिल की है. अफगानिस्तान, रोमानिया, भारत (3 नवंबर 2021 से 27 फरवरी 2022 तक) और संयुक्त अरब अमीरात ने 12-12 मैच लगातार जीतकर इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया है.

T20I में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम

युगांडा – 17*

स्पेन – 15*

जापान – 14

मलेशिया, बरमूडा – 13

अफगानिस्तान, रोमानिया, भारत, संयुक्त अरब अमीरात – 12

अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी, नाइजीरिया – 11

जर्सी, तंजानिया, युगांडा, युगांडा, पुर्तगाल – 10

पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, सऊदी अरब, नामीबिया, इटली, बहरीन, ऑस्ट्रेलिया – 9

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार छठवीं जीत

हालांकि आईसीसी की टॉप टीमों में ऑस्ट्रेलिया से पहले, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने भी लगातार नौ जीत दर्ज की थी, जबकि इंग्लैंड की सबसे लंबी जीत की लय आठ मैच की है. ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में उतरने से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 5-0 से क्लीन स्वीप किया था. उम्मीद थी कि दक्षिण अफ्रीका कड़ी टक्कर देगा, लेकिन मेजबानों ने सीरीज के पहले ही मैच में चुनौती को आसानी से पार कर लिया. यह जीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में ऑस्ट्रेलिया की लगातार छठी जीत भी रही.

कैसा रहा मैच का हाल

डार्विन के मरारा ओवल में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टिम डेविड और बेन ड्वार्शुइस के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया एक समय 75/6 पर संघर्ष कर रही थी. लेकिन टिम डेविड को बेन ड्वार्शियस का साथ मिला और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 59 रन जोड़े. टिम डेविड की 52 गेंदों पर 83 रन की तूफानी पारी और कैमरून ग्रीन के 13 गेंदों पर 35 रन की तेजतर्रार पारी की बदौलत 20 ओवर में 178 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के लिए क्वेना माफाका ने 20 रन देकर 4 विकेट झटके, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. 

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए रयान रिकेलटन के 43 गेंदों पर 71 रन के बावजूद प्रोटियाज 158/7 तक ही पहुंच सके, जिसमें हेजलवुड और जाम्पा की कसी हुई गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई. शानदार बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

712 दिन-71 पारियां; सेंचुरी को तरस रहे बाबर आजम की डक पर उड़ीं गिल्लियां, पाकिस्तान को भी मिली शिकस्त

‘कैच ऑफ द सेंचुरी’ मैक्सवेल के सुपरमैन अवतार ने किया हैरान, बाउंड्री के बाहर से उड़ा लाए गेंद, देखें वीडियो

Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया के उप कप्तान की रेस तेज, इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >