लाइफ की सबसे बड़ी गलती…, मोहम्मद शमी ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, खोल दिए दिल के सारे राज

Mohammed Shami breaks silence on Hasin Jahan: मोहम्मद शमी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और उसके बाद तलाक के बीच मचे उथल पुथल के बारे में चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक शो पर बात करते हुए इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ूी भूल बताया है. शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी और उनका तलाल 2018 में ही हो गया.

Mohammed Shami breaks silence on Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की तेज तर्रार गेंद ने भारत को कई मैचों में सफलताएं दिलाई हैं. मैच की शुरुआत हो या नाजुक मौकों पर घूमती गेंदों से कहर बरपाने वाले शमी ने क्रिकेट की कितने ही ��ादगार लम्हों को जिया है. लेकिन जिंदगी की पटरी पर उन्हें काफी कष्ट मिला. शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी, लेकिन 2018 में दोनों अलग हो गए जब हसीन ने उन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया. भारतीय तेज गेंदबाज ने अपनी शादी को हसीन जहां के साथ जीवन की सबसे बड़ी गलती बताया और स्वीकार किया कि इस अनुभव ने उन पर गहरा असर छोड़ा. 

मोहम्मद शमी ने आप की अदालत कार्यक्रम में बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि शादी की इस कठिनाई ने उन्हें गहराई तक प्रभावित किया. इसकी वजह से निजी उथल-पुथल के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मांगों को संभालना बेहद मुश्किल हो गया था. शमी ने टीवी प्रोग्राम में अपने निजी संघर्षों पर खुलकर बात की. इस मुद्दे पर रजत शर्मा के शो में शमी ने कहा, “जिंदगी आपको बहुत कुछ सिखाती है. मैं मानता हूं कि यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. मैं किसी को दोष नहीं देता, यह मेरी किस्मत थी.”

मुश्किल दौर और क्रिकेट

शमी ने माना कि निजी उथल-पुथल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव एक साथ संभालना आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “यह बहुत कठिन था, आपको चुभता है. जब आप सबसे ऊंचे स्तर पर खेल रहे होते हैं, तो आपको अपना ध्यान बांटना पड़ता है. एक तरफ आप देख रहे होते हैं कि घर में क्या हो रहा है, दूसरी तरफ आपको देश के लिए प्रदर्शन करना होता है. यह आपको जबरदस्त दबाव में डाल देता है.”

जब पूछा गया कि क्या उन्होंने मामले को सुलझाने की कोशिश की, तो शमी ने जवाब दिया, “कोई भी घर में लड़ाई नहीं चाहता, खासकर जब आप देश के लिए खेल रहे हों. मैंने कोशिश की, लेकिन यह दूसरी तरफ पर भी निर्भर करता है. अगर वे नहीं चाहते, तो धैर्य ही एकमात्र रास्ता बचता है.”

ट्रोलिंग, आरोप और लोगों का साथ

मोहम्मद शमी ने यह भी बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर किस तरह की गालियां और झूठे आरोप झेलने पड़े. उन्होंने कहा, “कभी-कभी मैं अपनी तस्वीरें उन जगहों पर देखता हूं जहां मैं कभी गया ही नहीं. पिछले छह-सात सालों में मेरे ऊपर जितने आरोप लगे हैं, उतने शायद कुछ अपराधियों पर भी नहीं लगते. मैं इसके बारे में कुछ कर नहीं सकता.” इस मुद्दे पर कपिल देव, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर समर्थन दिया, तो शमी ने अपनी परवरिश का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “हमारे घर में बेटी के जन्म को बेटे से ज्यादा मनाया जाता है. मैंने कभी अपने पिता या दादा को महिलाओं पर आवाज उठाते नहीं देखा. मेरा मानना है कि जो होना है, वह होकर रहेगा और मैंने इसे अपनी तकदीर मान लिया है.”

टीम में वापसी की होगी उम्मीद

आईपीएल के बाद से शमी क्रिकेट से दूर हैं. फिलहाल घुटने की चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं. लेकिन उन्हें घरेलू सीजन के लिए बंगाल के संभावित 50 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है. शमी ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में शिरकत की थी. वहां उन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट लिए थे. हालांकि उनके पैर में सूजन आने की वजह से इंग्लैंड दौरे पर जगह नहीं मिली. 

शमी को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुने जाने की उम्मीद होगी. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उनके लिए जगह बन सकती है. बीसीसीआई जल्द ही टीमों की घोषणा कर सकता है. क्योंकि फिलहाल टीम इंडिया एशिया कप में व्यस्त है, लेकिन 28 सितंबर को होने वाले फाइनल के बाद 2 अक्टूबर से कैरिबियाई टीम को भारत दो टेस्ट मैचों के लिए होस्ट करेगा. वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. यह टूर्नामेंट 19 अक्टूबर से शुरू होगा. 

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: फ्री में यहां देख सकते हैं IND vs PAK महामुकाबला, बस करना होगा ये काम

IND vs PAK महामुकाबले से पहले शुभमन गिल ने जीता दिल, इस स्टार के पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Davis Cup: भारत ने रचा इतिहास, 32 साल बाद टेनिस में हासिल किया ये बड़ा मुकाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >