अगर ऐसा हुआ तो टी20 वर्ल्‍ड कप नहीं खेल पाएंगे महेंद्र सिंह धौनी

पूर्व मुख्य चयनकर्ता के श्रीकांत (Former Chief Selector K Srikkanth) ने शनिवार को कहा कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां चरण (13th Indian Premier League) आयोजित नहीं हो पाया तो अनुभवी महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) का भारत की टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में जगह बनाने का मौका भी बहुत कम हो जायेगा.

मुंबई : पूर्व मुख्य चयनकर्ता के श्रीकांत ने शनिवार को कहा कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां चरण आयोजित नहीं हो पाया तो अनुभवी महेंद्र सिंह धौनी का भारत की टी20 विश्व कप में जगह बनाने का मौका भी बहुत कम हो जायेगा.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन हालांकि धोनी के बारे में कुछ और ही सोचते हैं, उन्होंने कहा कि दो बार की विश्व कप विजेता टीम का पूर्व कप्तान अभी भी बहुत कुछ दे सकता है. श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ पर कहा, मैं साफ कहूंगा कि अगर मैं चयन समिति का अध्यक्ष होता तो मैं क्या करता.

Also Read: धौनी को संन्यास की सलाह देने वालों को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का जवाब, कहा- उनके जैसा खिलाड़ी पीढ़ी में एक बार पैदा होता है

अगर आईपीएल नहीं होता है तो उसका (धौनी का) मौका बहुत ही कम हो जायेगा. धौनी ने भारत के लिये अंतिम मुकाबला पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल खेला था. साठ वर्षीय श्रीकांत ने कहा कि टीम का हित व्यक्तिगत हित से पहले होना चाहिए, भले ही इसमें धौनी जैसा धुरंधर हो.

Also Read: COVID-19 : सचिन तेंदुलकर 5000 लोगों को खिलाएंगे एक महीने के लिए भोजन

वर्ष 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ने कहा, मेरी राय में लोकेश राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज होगा. ऋषभ पंत के बारे में मुझे लगता है कि उसे भले ही थोड़ा शक हो लेकिन मेरा मानना है कि वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है.

Also Read: रविचंद्रन अश्विन VS नाथन लियोन में कौन है बेस्ट, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्राड हॉग ने बताया

उन्होंने कहा, इसलिये मैं उसे टीम में रखने से गुरेज नहीं करूंगा लेकिन यह तो तय है कि अगर आईपीएल नहीं हुआ तो धौनी के लिये टी20 विश्व कप टीम में वापसी करना बहुत मुश्किल होगा. भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री भी कह चुके हैं कि आईपीएल धौनी के लिये अहम हो सकता है.

Also Read: अजहर को अब भी याद है 31 साल पहले उनके द्वारा मारा गया सबसे तेज शतक, लेकिन मौजूद नहीं है कोई फुटेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >