विराट-रोहित का मिश्रण है यह खिलाड़ी, भारत में है तीसरा-चौथा प्रभावशाली आदमी, जोस बटलर ने बताया

Jos Buttler on Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले जोस बटलर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शुभमन गिल की तारीफ की है. उन्होंने टेस्ट टीम के कप्तान को भारत का तीसरा-चौथा सबसे प्रभावशाली आदमी भी बताया.

Jos Buttler on Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले जोस बटलर ने नव नियुक्त भारतीय कप्तान की काफी तारीफ की. उन्होंने हाल ही में रिटायर हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी गिल के बहाने याद किया. जोस बटलर का मानना ​​है कि भारत के नये टेस्ट कप्तान शुभमन गिल कप्तान के रूप में रोहित शर्मा और विराट कोहली का मिश्रण हैं, लेकिन जब वह शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम की अगुआई करेंगे तो मैदान पर वह पूरी स्वच्छंद होकर टीम का नेतृत्व करेंगे. इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के पूर्व कप्तान बटलर इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गिल की कप्तानी में खेले थे. उन्होंने कहा कि इस 25 वर्षीय खिलाड़ी को कप्तानी की भूमिका और अपनी बल्लेबाजी के बीच संतुलन बनाना होगा.

बटलर ने इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ अपने पॉडकास्ट ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पर कहा, ‘‘वह वास्तव में प्रभावशाली खिलाड़ी है. जब वह बोलते हैं तो काफी शांत और संतुलित रहते हैं. मुझे लगता है कि मैदान पर खुद के लिए चुनौती पेश करते हैं. उनमें काफी जुनून होता है. मुझे लगता है कि कप्तान के रूप में वह कोहली और रोहित का मिश्रण होंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोहली वास्तव में बहुत आक्रामक थे. उन्होंने भारतीय टीम को पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने उसे मुकाबले के लिए तैयार किया. रोहित थोड़े अलग थे. थोड़े शांत और संयमित, लेकिन उनमें गजब का जुझारूपन था.’’

Jos buttler and shubman gill.

बटलर ने कहा, ‘‘गिल ने इन दोनों से काफी कुछ सीखा है लेकिन वह मैदान पर पूरी तरह से अलग नजर आएंगे.’’ बटलर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करना देश में ‘तीसरे या चौथे सबसे प्रभावशाली व्यक्ति’ होने जैसा है. उन्होंने कहा, ‘‘गिल ने बल्लेबाजी और कप्तानी को अलग-अलग करने की बात की. इसलिए जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो वह सिर्फ बल्लेबाज बने रहना चाहते हैं. इसके बाद वह अपने कप्तानी कौशल पर काम करेंगे और दोनों भूमिकाओं को अलग-अलग तरह से निभाने का प्रयास करेंगे.’’

बटलर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम इन लोगों के स्टारडम के स्तर को समझ सकते हैं. आप इसे आईपीएल में देखते हैं. वे इस स्टारडम में जीते हैं. मुझे लगता है कि भारतीय टेस्ट कप्तान भारत में प्रधानमंत्री के बाद तीसरा या चौथा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति है. इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है.’’

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज 20 जून से शुरू होगी. पहला मैच लीड्स ओवल में खेला जाएगा. इसी सीरीज से भारतीय टीम के नए कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के दौर की शुरुआत होगी. विराट और रोहित की अनुपस्थिति में गिल के लिए यह दौरा बेहद अहम होगा. 

चार दिन के होंगे टेस्ट मैच, लेकिन इन तीन देशों पर नहीं होंगे लागू, ICC बना रहा प्लान, रिपोर्ट

आज से शुरू होगा क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, 9 देश खेलेंगे 131 मुकाबले, टीम इंडिया 18 मैचों में लेगी हिस्सा

एक ही मैच में 3-3 सुपर ओवर, जीतते-जीतते हार गई टीम, देखें रोमांचक मैच का वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >