Jharkhand T20 League 2026: प्लेऑफ की चार टीमें हुईं तय, संथाल स्ट्राइकर्स और धनबाद डायमंड्स खिताबी रेस से बाहर

झारखंड टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है. कोयलांचल सुपर किंग्स, रांची टाइटंस, छोटा नागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स ने अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि संथाल स्ट्राइकर्स और धनबाद डायमंड्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.

Jharkhand T20 League: झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आयोजित झारखंड टी20 लीग 2026 में प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. लीग चरण के मुकाबलों के बाद कोयलांचल सुपर किंग्स, रांची टाइटंस, छोटा नागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं संथाल स्ट्राइकर्स और धनबाद डायमंड्स का खिताब जीतने का सपना टूट गया है.

लीग राउंड में कोयलांचल रही टॉप पर

कोयलांचल सुपर किंग्स ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मैचों में 13 अंक हासिल किए और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया. टीम ने 6 मुकाबले जीते, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. एक मुकाबला बेनतीजा रहा. रांची टाइटंस 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसने भी प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया.

तीसरे और चौथे स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली. छोटा नागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स दोनों ने 8-8 अंक जुटाए, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर रॉयल्स तीसरे और स्टीलर्स चौथे स्थान पर रहे. दोनों टीमें अब प्लेऑफ में ट्रॉफी की दौड़ को आगे बढ़ाएंगी.

झारखंड टी20 लीग का पॉइट्ंस टेबल

रैंकटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1कोयलांचल सुपर किंग्स (Q)86113+1.883
2रांची टाइटंस (Q)85310-0.109
3छोटा नागपुर रॉयल्स (Q)8448+0.061
4जमशेदपुर स्टीलर्स (Q)8448-1.008
5संथाल स्ट्राइकर्स (E)8356+0.518
6धनबाद डायमंड्स (E)8163-1.254

संथाल और धनबाद डायमंड्स प्लेऑफ की रेस से बाहर

दूसरी ओर, संथाल स्ट्राइकर्स 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज कर 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही. धनबाद डायमंड्स का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा और टीम 8 मैचों में केवल एक जीत के साथ 3 अंक हासिल कर सकी. इसी कारण दोनों टीमों का अभियान लीग चरण में ही समाप्त हो गया. अब सभी की नजरें प्लेऑफ मुकाबलों पर होंगी, जहां चारों क्वालिफाई करने वाली टीमें खिताब के लिए अपना पूरा दमखम लगाती नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने बीच एयरपोर्ट पर बॉडीगार्ड को डांटा, वजह जानकर फैंस कर रहे तारीफ; देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >