अगर टीम में नहीं शामिल हुआ तो अन्याय, अश्विन की वजह से उसने 8 साल में केवल 13 टेस्ट खेले; कैफ

Mohammad Kaif on Kuldeep Yadav: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज में पहले मैच की हार के बाद दूसरे टेस्ट के लिए टीम चयन चर्चा का केंद्र बन गया है. जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता संदिग्ध है और भारत दो स्पिनरों के साथ उतरने की योजना बना रहा है. मोहम्मद कैफ ने कुलदीप यादव की लगातार अनदेखी पर सवाल उठाते हुए प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल करने की मांग की है.

Mohammad Kaif on Kuldeep Yadav: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है. पहला टेस्ट मैच भारत ने 5 विकेट से गंवा दिया है. अब दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की सुगबुगाहट है. जसप्रीत बुमराह के खेलने पर भी संशय है. हालांकि इस मैच में भारत दो स्पिनर्स के साथ उतरने का प्लान बना रहा है. लेकिन यह तय नहीं है कि वे खिलाड़ी कौन से होंगे. जैसे ही भारत इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG 2nd Test) एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारी कर रहा है, टीम चयन को लेकर बहस तेज हो गई है खासकर कुलदीप यादव को लेकर. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कलाई के इस स्पिनर की लगातार अनदेखी पर सवाल उठाकर इस चर्चा को और गर्मा दिया है.

 कैफ ने एक्स/ ट्विटर पर लिखा, “अगर कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट में प्लेइंग XI में नहीं लिया गया तो यह बहुत गलत होगा. वह पिछले 8 सालों में सिर्फ 13 टेस्ट खेले हैं. पहले उन्हें अश्विन के कारण बाहर रखा गया, अब उनकी अनदेखी का क्या कारण है?” भारतीय टीम में लंबे समय तक जडेजा और अश्विन का ही दबदबा रहा है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच ही उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी, जिसके बाद भारतीय टीम में एक स्पिनर की जगह खाली है.

Mohammad kaif tweet. Image: screengrab.

भारत की दुविधा बल्लेबाज ऑलराउंडर चुने या विशेषज्ञ

एजबेस्टन की पिच मैच के आगे बढ़ने पर स्पिनरों को मदद देने वाली मानी जा रही है. रविंद्र जडेजा का खेलना तय माना जा रहा है, लेकिन अब भारत को यह तय करना है कि वह बल्लेबाजी में मजबूती देने वाले वॉशिंगटन सुंदर को मौका दे या फिर कुलदीप यादव को उतारे. कुलदीप की गेंदबाजी विविधताएं इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी के खिलाफ कारगर हो सकती हैं. उनकी तारीफ ग्रेग चैपल ने भी की थी और कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सलाह दी थी. इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति के जवाब में भारत को अब साहसिक फैसले लेने होंगे और कुलदीप यादव को मौका देना शायद वही एक बड़ा और निर्णायक कदम साबित हो सकता है.

पेस अटैक में भी बदलाव संभव

लीड्स में मिली हार के बाद भारत की रणनीति अब सवालों के घेरे में है. इस मैच में उन्होंने अटैकिंग गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी गहराई को प्राथमिकता दी. जसप्रीत बुमराह की वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अनुपस्थिति की संभावना के बीच भारत के सामने 20 विकेट निकालने की चुनौती है, जो पहले टेस्ट में असफल रही थी. उधर, भारत ऑलराउंडर और पेस अटैक में भी बदलाव पर विचार कर रहा है. शार्दुल ठाकुर की जगह नितीश रेड्डी को मौका मिल सकता है, और आकाश दीप बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ी बना सकते हैं.

‘जब उन्होंने दोहरा शतक जड़ा तभी…’, किस खिलाड़ी की वजह से समाप्त हुआ शिखर धवन का करियर, खुद बताया

Asia Cup: हाइब्रिड मॉडल में होगा एशिया कप, इस दिन भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान; सामने आई रिपोर्ट 

ईशान और तिलक ने फिर मचाया तहलका, खलील और युजवेंद्र रहे फ्लॉप, इंग्लैंड में ऐसा रहा चारों का प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >