Highlights
Ishan Kishan Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दौरान टीम इंडिया बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का है जहां भारतीय टीम 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले सुपर 8 मैच की तैयारी कर रही है. प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईशान किशन ने अपने फैंस से देसी अंदाज में बातचीत कर रहे हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
फैन और ईशान के बीच की बातचीत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ईशान किशन अपने एक फैन से ठेठ देसी अंदाज में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. बातचीत के दौरान ईशान किशन फैस से पूछते हैं कि आयें, केने से आएं हैं. इसपर फैन जवाब देते हुए कहता है हम गोरखपुर…भइया आप ही के इधर सें हैं, ज्यादा दूर न है. फिर ईशान बोलते हैं इसीलिए तो बोलें…तेरे भाषा से ही लग गया कही बाजू का ही है. जिसपर फैन ने बोला गोरखपुर से हैं.
ईशान का यह देसी अंदाज और अपनी मिट्टी की भाषा में बात करने का तरीका इंटरनेट पर लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.
सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से अहम मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने अगले चरण यानी सुपर 8 में पहुंच चुकी है. भारत का यह अहम मैच 22 फरवरी 2026 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होना है. यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. वायरल वीडियो इसी मैच से पहले चल रहे प्रैक्टिस सेशन का है जहां टीम इंडिया अपनी रणनीति और अभ्यास को मजबूत कर रही है.
टूर्नामेंट में ईशान किशन के आंकड़े
इस टूर्नामेंट में ईशान किशन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए चार मैचों में 44.00 की औसत और 202.29 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 176 रन बनाए हैं. इस वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से अब तक दो अर्धशतक निकल चुके हैं और उनका अभी तक का सर्वोच्च स्कोर 77 रन रहा है.
उनके पिछले चार मैचों के रन इस प्रकार हैं:
- 7 फरवरी 2026: अमेरिका के खिलाफ 16 गेंदों में 20 रन.
- 12 फरवरी 2026: नामीबिया के खिलाफ 24 गेंदों में 61 रन.
- 15 फरवरी 2026: पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रन.
- 18 फरवरी 2026: नीदरलैंड के खिलाफ 7 गेंदों में 18 रन.
ये भी पढ़ें-
पर्ची कहां है? IND vs SA मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार ने टटोली अभिषेक शर्मा की जेब
सुपर-8 से पहले पाकिस्तान खेमे में हलचल, बाबर फिर हुए बेइज्जत? कोच ने स्ट्राइक रेट पर किया खुलासा
कोलंबो में क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? सुपर-8 का पहला मैच PAK vs NZ के बीच
