कमरे में हुक्का लगाने की मेरी आदत नहीं थी तो…, एमएस धोनी पर पूर्व क्रिकेटर का हैरान करने वाला खुलासा, Video

Irfan Pathan on Team Snub, MS Dhoni and Hookah: इरफान पठान ने स्विंग गेंदबाज़ी से धमाकेदार शुरुआत की और उन्हें अगला कपिल देव कहा गया. पाकिस्तान के खिलाफ 2006 हैट्रिक उनकी यादगार उपलब्धि रही. गेंद और बल्ले दोनों से असरदार होने के बावजूद उनका करियर अचानक थम गया. अब 2020 का उनका एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वे धोनी से हुई बातचीत में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है.

Irfan Pathan on Team Snub, MS Dhoni and Hookah: इरफान पठान ने एक तेज गेंदबाज के तौर पर क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की थी. उन्हें कभी अगला कपिल देव कहा जाता था. घातक इन-स्विंगर्स और गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने की क्षमता के चलते वे टेस्ट और वनडे दोनों में मैच जिताने वाले खिलाड़ी साबित हुए. पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में उनकी हैट्रिक भारतीय क्रिकेट इतिहास में दर्ज है. कुछ समय बाद पठान को सिर्फ गेंदबाज नहीं बल्कि एक ऑलराउंडर के रूप में देखा जाने लगा. हालांकि, दोनों विभागों में उपयोगी खिलाड़ी होने के बावजूद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अचानक समाप्त हो गया. 2020 में एक इंटरव्यू में पठान ने अपने अचानक बाहर होने की कहानी बताई. बातचीत में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया और उसी का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

धोनी के कप्तानी युग की शुरुआत के साथ ही पठान की भूमिका कम होती चली गई. अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ को बार-बार टीम से बाहर किया जाता रहा. चोटों ने भी असर डाला, लेकिन पठान का मानना है कि धोनी की कप्तानी में चयन फैसले निष्पक्ष नहीं थे और इसी वजह से उनका करियर समय से पहले खत्म हो गया. इरफान ने इंटरव्यू में 2008 की ऑस्ट्रेलिया सीरीज का जिक्र किया, जब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि धोनी ने बयान दिया था कि पठान अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे. इस पर स्पष्टीकरण के लिए पठान ने सीधे धोनी से बात की.

पठान ने कहा, “हाँ, मैंने उनसे पूछा था. 2008 की ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान मीडिया में बयान आया था कि इरफान अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे. मुझे लगा कि मैंने पूरी सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की थी, तो मैंने जाकर माही भाई से पूछा. कभी-कभी मीडिया में बयान तोड़े-मरोड़े जाते हैं, तो मैंने भी स्पष्ट करना चाहा. तब माही भाई ने कहा ‘नहीं इरफान, ऐसी कोई बात नहीं है, सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है.’ जब आपको ऐसा जवाब मिलता है तो आप मान लेते हो कि ठीक है, अब जितना कर सकते हो करो. लेकिन अगर उसके बाद बार-बार स्पष्टीकरण माँगोगे, तो अपनी ही इज्जत कम कर लोगे.”

इस दौरान ऐसा भी लगा कि पठान ने धोनी पर परोक्ष रूप से तंज कसा. उन्होंने कहा, “मेरी आदत नहीं है कि मैं किसी के कमरे में जाकर हुक्का सजाऊँ या ऐसी बातें करूँ. सबको पता है. कभी-कभी अगर आप इन बातों पर चुप रहते हैं, तो बेहतर होता है. एक क्रिकेटर का काम मैदान पर प्रदर्शन करना होता है और म���ं हमेशा उसी पर ध्यान देता था.” 2024 में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें धोनी को एक प्राइवेट पार्टी में हुक्का पीते देखा गया था. उनके पूर्व सीएसके साथी जॉर्ज बेली ने भी पहले खुलासा किया था कि धोनी कभी-कभी हुक्का पीते थे ताकि युवा खिलाड़ियों के साथ मेलजोल बढ़ा सकें.

धोनी की मेंटर भूमिका और वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में खबरें आईं कि बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए धोनी को मेंटर की भूमिका देने पर विचार कर रहा है. इस पर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर धोनी पर बड़ा तंज कसा और वही पक्षपात दोहराया जिसकी ओर अब पठान ने इशारा किया है. हालांकि क्रिकेट में ऐसे विवाद बार-बार सामने आते रहते हैं. लेकिन इसी मौके पर इसका वीडियो वायरल होना कुछ अलग ही शंकाएं पैदा करता है.

पठान का इंटरनेशनल करियर

इरफान पठान ने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मैच खेले. उन्होंने कुल 2821 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल थे साथी ही 301 विकेट झटके, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट हैट्रिक भी शामिल है. अपने आखिरी वनडे मैच में भी पठान ने पाँच विकेट लिए थे, लेकिन उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और इसके कारण सिर्फ प्रबंधन और चयनकर्ताओं को ही पता हैं. हालांकि यह वीडियो वायरल होने के बाद नई बयानबाजी शुरू हो सकती है. हालांकि पठान की बातों से ऐसा लगा कि एमएस धोनी की वजह से वे टीम से बाहर हुए, जबकि वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें:-

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, सबसे बड़ा मैच विनर टीम से हुआ बाहर

यूएई के कप्तान ने हिटमैन को छोड़ा पीछे, एक ही मैच तोड़ा रोहित शर्मा का दो रिकॉर्ड

इंग्लैंड टीम में आया हड्डियों का सूप पीने वाला खिलाड़ी, मिसाइल जैसी गेंद फेंकता है पाकिस्तानी क्रिकेटर का चेला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >