आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को 2-0 से हराकर पहली बार जीती टी20 सीरीज

आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी20 में हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. हैरी टेक्टर के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज जीतने का ऐतिहासिक कारनामा किया.

IRE vs IND: भारत और आयरलैंड के बीच खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान आयरलैंड टीम ने इतिहास रच दिया. आयरलैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. यह पहली बार है जब आयरलैंड ने भारत के खिलाफ कोई टी20 सीरीज जीती है. भारतीय टीम को आयरलैंड ने 1 रन से हराया.

बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए. आयरलैंड की शुरुआत तेज रही. टिम टेक्टर और रॉस अडायर ने पहले विकेट के लिए 11 गेंदों में 17 रन जोड़े. हालांकि दोनों सलामी बल्लेबाज जल्द पवेलियन लौट गए.

हैरी टेक्टर ने खेली कप्तानी पारी

इसके बाद हैरी टेक्टर ने कप्तान लॉर्कन टकर के साथ पारी को संभाला. टकर 15 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन टेक्टर ने बेंजामिन कैलिट्ज के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. कैलिट्ज ने 23 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि हैरी टेक्टर ने 47 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली. जॉर्ज डॉकरेल ने भी 19 रन का योगदान दिया, जिससे आयरलैंड 154 रन तक पहुंचने में सफल रहा.

प्रिंस यादव ने डेब्यू मैच में किया प्रभावित

भारत की ओर से डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके. अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा को 1 सफलता मिली.

भारतीय बल्लेबाजी फिर हुई फ्लॉप

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले के दौरान ही भारत ने 4 विकेट गंवा दिए. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 10 और ईशान किशन 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. महज 35 रन के स्कोर पर चार विकेट गिरने से भारतीय टीम दबाव में आ गई.

काम नहीं आई तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी

इसके बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल के बीच पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई. अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद शिवम दुबे भी 20 रन बनाकर चलते बने. वहीं एक छोर पर तिलक वर्मा टिके रहे, लेकिन अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए. तिलक वर्मा 55 रन बनाकर चलते बने. उसके बाद सूर्यांश शेडगे डेब्यू में 1 रन बनाकर आउट हो गए. अंत में हर्षित राणा ने 21 रन की पारी खेली. आयरलैंड के लिए जय मूंदड़ा ने 3, मैथ्यू होलार्ड ने 3, हैरी टेक्टर ने 1 और हम्फ्रीज ने 1 विकेट चटकाए.

आयरलैंड ने पहली बार जीती टी20 सीरीज

पहले टी20 में 34 रन की जीत के बाद आयरलैंड ने दूसरे मुकाबले में भी भारत को मात देकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज जीतने का इतिहास रच दिया. वहीं भारतीय टीम के लिए यह दौरा निराशाजनक साबित हुआ, जहां बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में दो नए खिलाड़ियों का डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी से पहले प्रिंस यादव और शेडगे को मिला मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >