शिष्य अभिषेक शर्मा की पारी से गदगद गुरु युवराज सिंह, आधी रात ही दिया रिएक्शन, बोले- ये हजम नहीं हो रहा

IPL 2025 SRH vs PBKS: आईपीएल 2025 में हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने पंजाब के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में शतक पूरा कर आईपीएल की पांचवीं सबसे तेज सेंचुरी जड़ी. 14 चौके और 10 छक्कों से सजी इस धमाकेदार इनिंग ने मैच का रुख ही पलट दिया. गुरु युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर शिष्य की बल्लेबाजी पर गर्व जताया. Abhishek Sharma Century Yuvraj Singh Reaction.

IPL 2025 SRH vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स (SunRisers Hyderabad vs Punjab Kings) को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार जीत दर्ज की. लेकिन मैच की असली कहानी स्कोरबोर्ड से नहीं, बल्ले से लिखी गई और वह बल्ला था अभिषेक शर्मा का. हैदराबाद की ओर से ओपनिंग करने उतरे 23 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के जड़े. 40 गेंदों में उनका शतक पूरा होना न सिर्फ इस सीजन की सबसे तेज सेंचुरी में से एक थी, बल्कि यह आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे तेज सेंचुरी भी बन गई. उनकी इस पारी से उनके गुरु युवराज सिंह काफी खुश दिखे. Abhishek Sharma Century Yuvraj Singh Reaction.

अभिषेक की यह पारी सिर्फ तेजी का नमूना नहीं थी, बल्कि परिपक्वता की झलक भी थी. 98 पर पहुंचने के बाद उन्होंने सिंगल लिया, फिर 99 पर भी स्ट्राइक रोटेट कर के टीम प्ले को प्राथमिकता दी. इस सोच ने उनके मेंटोर युवराज सिंह को भी हैरान कर दिया. अभिषेक के मेंटोर और भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वाह शर्मा जी के बेटे! 98 पर सिंगल फिर 99 पर सिंगल, इतनी मैच्योरिटी हजम नहीं हो रही है. बेहतरीन पारी.”

उन्होंने ट्रेविस हेड (Travis Head) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की भी तारीफ की, जो इस मुकाबले में दूसरे स्टार रहे. बहुत बढ़िया ट्रैविसहेड, इन सलामी बल्लेबाजों को एक साथ देखना एक शानदार अनुभव है! युवराज सिंह ने पंजाब के कप्तान को भी सराहते हुए कहा बहुत बढ़िया, आपकी पारी देखने में भी बहुत बढ़िया थी. 

हेड और अय्यर ने भी चमकाया जलवा

जहां अभिषेक ने आंधी मचाई, वहीं दूसरे छोर से ट्रेविस हेड ने भी 37 गेंदों में 66 रन बनाए. दोनों ओपनरों ने मिलकर 171 रनों की साझेदारी की, जिसने पंजाब की गेंदबाजी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. दूसरी तरफ पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 36 गेंदों में 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 6 चौके शामिल थे.

आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी चेज

वहीं इस मैच की बात करें तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. हालांकि, हैदराबाद की सलामी जोड़ी ने लक्ष्य का पीछा ऐसे किया जैसे मानो यह कोई अभ्यास मैच हो. सनराइजर्स ने 18.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 247/2 का स्कोर बना डाला. यह आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत थी.

40 गेंद पर 100 जड़ने के बाद अभिषेक शर्मा ने जेब से निकाली चिट, PBKS के कप्तान श्रेयस ने उसे पढ़ा

Watch Video: ‘बगल में छोरा, शहर में ढिंढोरा’, सामने पड़ी थी गेंद, ईशान किशन खोजते रह गए, पैट कमिंस हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >