‘अगली गेंद मैंने डाली और…’, जब वैभव सूर्यवंशी की टेक्निक से हैरान रह गए अश्विन, सुनाया मजेदार किस्सा

R Ashwin on Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और 35 गेंदों में सबसे तेज भारतीय शतक का रिकॉर्ड बनाया. रविचंद्रन अश्विन उनके शॉट्स की रेंज देखकर हैरान रह गए, उन्होंने आईपीएल का एक मजेदार किस्सा साझा किया.

R Ashwin on Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2025 में जो बल्लेबाज सबसे ज्यादा छाया रहा, वह थे 14 साल के प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी. उन्हें राजस्थान ने काफी देर बाद इंट्रोड्यूस किया, लेकिन जैसे ही मौका मिला वैभव ने उसे लपक लिया. उन्होंने टूर्नामेंट में अपने करियर की पहली ही गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का जड़कर धमाकेदार शुरुआत की. कुछ मैच बाद ही इस युवा बल्लेबाज ने शुभमन गिल की गुजरात टाइटन्स के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर किसी भी भारतीय द्वारा वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना दिया. आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने प्रदर्शन से हर घर में अपनी पहचान बना ली. भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह इस युवा बल्लेबाज के शॉट्स की रेंज देखकर हैरान रह गए. 

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका तब मिला, जब कप्तान संजू सैमसन साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हो गए. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर शानदार ओपनिंग जोड़ी बनाई. अश्विन ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, “दिल्ली में आरआर बनाम सीएसके मैच के बाद. यह सिर्फ उनके हिटिंग की बात नहीं है. मैंने एक गेंद ऑफ स्टंप्स की ओर डाली, उन्होंने उसे कवर में खेला. अगली गेंद मैंने धीमी डाली, मैं देखना चाहता था कि वह क्या करेंगे. उन्होंने बस गेंद का इंतजार किया और फिर मिड-ऑन की तरफ एक सिंगल ले लिया. मैं हैरान रह गया कि ये लड़का आया कहां से? और ये सिर्फ 14 साल का है. मैंने आईपीएल में डेब्यू 18 साल पहले किया था, तब ये अपने माता-पिता की कल्पना में भी नहीं था. यह काफी पागलपन था. 

आर्चर को भी धो डाला

नेट्स में भी उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को नहीं छोड़ा. राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में उन्हें जोफ्रा आर्चर को हर दिशा में चौके-छक्के लगाते हुए देखा गया. अश्विन ने बताया कि उन्होंने जोस बटलर को जोफ्रा आर्चर से इस बारे में बात करते देखा उन्होंने पूछा, “14 साल के लड़के से नेट्स में पिटकर कैसा लगा?”

आईपीएल के बाद भी जलवा रहा बरकरार

राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. सूर्यवंशी ने पूरे आईपीएल 2025 सीजन में 7 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 36 की औसत और 206.56 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. सूर्यवंशी ने यह फॉर्म इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ सीरीज में भी जारी रखी. चौथे वनडे में उन्होंने शतक जड़कर किसी भी युवा पुरुष मैच में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया. इसके बाद वह युथ मेन्स टेस्ट में सबसे कम उम्र में विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी बन गए. अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली आगामी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें:-

रोहित-विराट का वनडे रिटायरमेंट तय! 2027 विश्वकप तो दूर, आगे खेलने के लिए BCCI ने रखी शर्त

रिंकू सिंह के प्रैक्टिस सेशन में दो बार आईं मंगेतर सांसद प्रिया सरोज, सरप्राइज रिएक्शन का वीडियो वायरल

विराट और स्मिथ नहीं ये हैं ऑलटाइम 5 बल्लेबाज, रिकी पोंटिंग ने बताया, इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट ऑलराउंडर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >