पिछले 2.5 महीनों में…, IPL 2025 जीतने के बाद विराट कोहली का पहला इंस्टा पोस्ट, कहीं ये बातें

Virat Kohli Instagram Post after IPL 2025 Win: 3 जून 2025 को RCB ने 18 साल बाद पहला IPL खिताब जीत लिया, जिसमें विराट कोहली ने सबसे बड़ा योगदान दिया. जीत के बाद कोहली भावुक हो गए और मैदान पर ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्होंने खिताब उठाने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दी.

Virat Kohli Instagram Post after IPL 2025 Win: 3 जून 2025 की रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और उनके फैन्स के लिए यादगार बन गई. आरसीबी ने 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इस ट्रॉफी की विजय में सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली का रहा. वे अपनी टीम के लिए इस सीजन और इस मैच में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. इस जीत के बाद विराट अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और मैदान पर ही रोने लगे.  

विराट कोहली की आंखों में छलके आंसू

विराट कोहली 2008 से आरसीबी का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक तीन बार फाइनल में पहुंची टीम इस खिताब से महरूम थी. जीत के बाद इस ऐतिहासिक पल में विराट बेहद भावुक हो गए. मैच की आखिरी गेंद से पहले ही उनकी आंखें नम थीं. जीत के बाद उन्होंने ऐसे जश्न मनाया जैसे कोई बच्चा अपनी सबसे प्यारी चीज पा गया हो. कोहली ने पूर्व कोच रवि शास्त्री से गले मिलते हुए अपने जज्बात साझा किए, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया.

Virat kohli’s reaction after winning the ipl 2025.

कोहली का भावुक सोशल मीडिया पोस्ट

विराट कोहली ने जीत के बाद इंस्टाग्राम पर आरसीबी की जीत से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, “इस टीम ने सपने को संभव बनाया, एक ऐसा सीजन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा. हमने पिछले 2.5 महीनों में इस सफर का भरपूर आनंद लिया है. यह आरसीबी के फैंस के लिए है जिन्होंने सबसे बुरे समय में भी हमारा साथ नहीं छोड़ा. यह उन सभी सालों के दिल टूटने और निराशा के लिए है. यह इस टीम के लिए मैदान पर खेलने के लिए किए गए हर प्रयास के लिए है. जहां तक आईपीएल ट्रॉफी का सवाल है- इसने मुझे उठाने और जश्न मनाने के लिए 18 साल इंतजार करवाया है, मेरे दोस्त, लेकिन यह इंतजार बिल्कुल सार्थक रहा.”

मैच का हाल कैसा रहा?

मैच की बात करें, तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने बिना किसी अर्धशतक के 190 रन बनाए. टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि पंजाब के लिए काइल जैमिंसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए. जवाब में पंजाब की टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन मिडल ओवरों में लगातार विकेट गिरते रहे. शशांक सिंह ने जरूर 30 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. अंत में पंजाब 184 रन ही बना सकी.

तीन बार की निराशा के बाद मिली ऐतिहासिक जीत

आरसीबी इससे पहले तीन बार (2009, 2011, 2016) फाइनल खेल चुकी थी, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा था. खास बात यह रही कि तीनों बार विराट कोहली टीम का हिस्सा थे. ऐसे में इस बार टीम के कप्तान और हर खिलाड़ी की एक ही चाहत थी विराट के लिए ट्रॉफी और आखिरकार, रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB ने पंजाब को हराकर अपने सबसे सीनियर खिलाड़ी का सपना पूरा कर दिखाया.

बच्चों की तरह उछलकर रवि शास्त्री की गोद में चढ़ गए विराट कोहली, जीत का जश्न देख अनुष्का भी हैरान, देखें वीडियो

अनुष्का के लिए खास, क्योंकि जिस दौर से…, विराट ने पहली IPL ट्रॉफी जीतने के बाद बताया पीछे का संघर्ष

‘पांड्या भवन’ में आई 9वीं IPL ट्रॉफी, क्रुणाल ने रचा इतिहास, ऐसी उपलब्धि वाले बने एकमात्र खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >