वैभव सूर्यवंशी को द्रविड़ ने तराशा, लेकिन ‘रोते हुए’ हीरे को खोजा लक्ष्मण ने, ऐसी थी उस दिन की कहानी

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 के 47वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोककर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया. महज 14 साल 32 दिन की उम्र में उन्होंने 101 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे. इस युवा प्रतिभा को तराशने में राहुल द्रविड़ का योगदान रहा, हालांकि उन्हें सबसे पहले पहचाना था वीवीएस लक्ष्मण ने.

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी, क्रिकेट की दुनिया में आज वैसा नाम है, जिसकी आतिशी बल्लेबाजी ने हैरानगी की बाढ़-सी ला दी है. आईपीएल 2025 के 47वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने केवल 35 गेंद पर ही शतक जड़ दिया. लेकिन उनकी उम्र का जलवा ही है, जिसने सारी खलबली मचा दी है. वैभव ने केवल 14 साल 23 दिन की उम्र में डेब्यू करने के बाद अपने तीसरे ही मैच में गुजरात के दिग्गज बल्लेबाजों की अच्छे से खबर ली. उन्होंने अपनी 38 गेंद और 101 रन की पारी में 7 चौके और 11 छक्के लगाकर भविष्य की दस्तक दे दी है. इस नायाब हीरे को तराशने में राहुल द्रविड़ का बड़ा हाथ माना जा रह है, हालांकि वैभव को खोजने वाले द्रविड़ नहीं बल्कि वीवीएस लक्ष्मण थे.  

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल सुर्खियाँ बटोरीं जब उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में ₹1.10 करोड़ में खरीदा. 14 वर्षीय इस बल्लेबाज को टूर्नामेंट की शुरुआत में ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन कप्तान संजू सैमसन की चोट ने वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी. युवा बल्लेबाज ने इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया शुरुआती दो मैचों में बेहतरीन पारियों के बाद उन्होंने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. हालांकि बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने वैभव सूर्यवंशी के करियर में अहम भूमिका निभाई है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की मुलाकात लक्ष्मण से बीसीसीआई अंडर-19 वनडे चैलेंजर टूर्नामेंट में हुई थी, जब उन्होंने बिहार के इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था.

लक्ष्मण ने पहचानी रोती हुई प्रतिभा

लक्ष्मण ने वैभव की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ एक क्वाड्रैंगुलर सीरीज में शामिल किया. हालांकि, इन मुकाबलों में एक मैच में खराब प्रदर्शन के बाद वैभव काफी निराश हो गए और रोने लगे. पिछले साल द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में वैभव के कोच मनोज झा ने खुलासा किया कि लक्ष्मण ने उस समय वैभव को कैसे सांत्वना दी थी. उन्होंने कहा, “अंडर 19 सीरीज के एक मैच में वैभव 36 रन बनाकर रन आउट हो गया था और इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम में रोने लगा. जब लक्ष्मण ने उसे ऐसा करते देखा, तो वह उसके पास आए और कहा, ‘हम यहां सिर्फ रन नहीं देखते, हम उस खिलाड़ी को देखते हैं जिसमें लंबे समय तक टिकने की क्षमता हो.’ लक्ष्मण ने उसकी प्रतिभा को बहुत जल्दी पहचान लिया. बीसीसीआई ने भी उस पर भरोसा जताया है.”

गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का धमाका

राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया. गुजरात की ओर से तय किए गए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी ने इस चुनौती को बेहद आसान बना दिया और राजस्थान ने 12 ओवर से पहले ही 150 रन पार कर लिए. हालांकि वैभव 101 रन पर आउट हो गए, लेकिन उनकी आतिशी पारीने राजस्थान को जीत के नजदीक पहुंचा दिया. यशस्वी जायसवाल के 70 रन और अंत में रियान पराग के 32 रनों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला बेहद आसानी से 15.5 ओवर में ही 8 विकेट से जीत लिया.

‘कारगिल में भी…’, शाहिद अफरीदी के बयान पर शिखर धवन का करारा जवाब, इंडियन आर्मी पर किया था भद्दा कमेंट

‘इंडियन क्रिकेट अब पहले जैसा नहीं रहेगा’, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर अजय जडेजा का बड़ा बयान, MS Dhoni से भी जोड़ी बात

‘पूरा इलाका, पूरा बिहार…’ वैभव सूर्यवंशी के शतक पर पिता गदगद, बेटे के शानदार IPL आगाज के लिए 5 दिग्गजों को दिया क्रेडिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >