रजत पाटीदार पर भड़के विराट कोहली, गुस्से में कोच से शिकायत, बाउंड्री लाइन दिखाई नाराजगी, Video

IPL 2025 DC vs RCB: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर उनकी दूसरी लगातार घरेलू मैदान पर हार दर्ज कराई. केएल राहुल ने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन की शानदार पारी खेलते हुए ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई. मुकाबले के दौरान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोच दिनेश कार्तिक से गुस्से में बातचीत करते नजर आए. ऐसा प्रतीत हुआ कि वह कप्तान रजत पाटीदार के किसी फैसले से असहमत थे. Virat Kohli Fumes over Rajat Patidar.

IPL 2025 DC vs RCB: आईपीएल 2025 में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. यह बेंगलुरु की लगातार दूसरी घरेलू हार रही. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम ने 164 रन का लक्ष्य 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. दिल्ली की पारी के अधिकांश समय तक मैच बराबरी का लग रहा था, लेकिन अंत में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने तूफानी अंदाज में मुकाबला खत्म कर दिया. राहुल ने 53 गेंद पर ही 93 रन की पारी खेलकर आरसीबी के जबड़े से जीत छीन ली. हालांकि इसी मैच के दौरान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कोच दिनेश कार्तिक से बात करते हुए काफी आक्रामक अंदाज में दिख रहे हैं. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वे अपने कप्तान रजत पाटीदार के किसी निर्णय से नाराज हैं. Virat Kohli Fumes over Rajat Patidar decision.

मैच के दौरान जब दिल्ली की पारी का 15वां ओवर चल रहा था, जिसे सुयश शर्मा डाल रहे थे. इस बीच, विराट कोहली मैदान पर किसी बात से नाराजगी जाहिर करते नजर आए और कोच दिनेश कार्तिक से गहराई से चर्चा करते हुए कैमरे में कैद हुए. उस ओवर में सुयश शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे और इससे ठीक पहले जोश हेजलवुड ने एक ओवर में 22 रन लुटा दिए थे. कोहली को आरसीबी के बल्लेबाजी कोच की ओर इशारा करते हुए देखा गया, जिससे लग रहा था कि वह कप्तान रजत पाटीदार के फील्ड सेटअप या गेंदबाजों की रणनीति से असहमत थे.

कमेंट्री के दौरान आकाश चोपड़ा ने कहा, “विराट कोहली कोच दिनेश कार्तिक से एनिमेटेड बातचीत कर रहे हैं. कप्तान रजत पाटीदार को बताना पड़ेगा. उन्हें खुद ही वहां जाकर कम्यूनिकेट करना पड़ेगा. विराट कोहली चर्चा कर सकते हैं लेकिन मैदान में कप्तान पाटीदार ही हैं. ” वहीं वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “मुझे लगता है कि कोहली की नाराजगी 15वें ओवर को लेकर है, जहां जोश हेजलवुड ने 22 रन दे दिए.”

वहीं मैच का बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163/7 का स्कोर बनाया. शुरुआत अच्छी रही लेकिन फिल सॉल्ट के 37 रन पर रन आउट हो जाने के बाद लय बिगड़ गई. विराट कोहली (22), रजत पाटीदार (25) और लियाम लिविंगस्टोन (4) कुछ खास नहीं कर सके. अंत में टिम डेविड ने 20 गेंद में नाबाद 37 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. इसके जवाब में दिल्ली की शुरुआत खराब रही और टीम 58/4 पर थी, लेकिन केएल राहुल ने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन की बेहतरीन पारी खेली और स्टब्स (23 गेंद पर 38 रन) के साथ 111 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार जीत दिला दी. 

एक समय पर केएल राहुल का कैच छूटा था, लेकिन इससे वापस आकर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को लगातार चौथी जीत दिलाई. RCB अब तक 5 मैचों में 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. वहीं दिल्ली दूसरे स्थान पर काबिज है. आरसीबी का अगला मुकाबला अब रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से होगा.

DC की लगातार चौथी जीत, फिर भी प्वाइंट्स टेबल में पीछे, RCB की पोजीशन बरकरार, MI, CSK का हाल बेहाल

एक हार और विराट की RCB के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, दिल्ली ने जीतकर अपना पीछा छुड़ाया

‘ये स्वीकार नहीं…’, RCB की हार के बाद भड़के रजत पाटीदार, बताया; किसने की गलती-कहां चूकी टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >