किसने विराट की बैटिंग पर डाला सबसे ज्यादा प्रभाव, कोहली ने खुद कर दिया खुलासा, बोले; उनकी बातें चौंका गईं थीं

Virat Kohli Reveals Impact of Mark Boucher on his Cricket: आईपीएल सिर्फ युवा खिलाड़ियों के लिए मंच नहीं, बल्कि दिग्गजों से सीखने का भी मौका है. विराट कोहली ने RCB पॉडकास्ट में बताया कि कैसे मार्क बाउचर की बातों ने उनके करियर की दिशा बदली. उन्होंने RCB से जुड़ाव, T20I संन्यास और IPL 2025 में प्रदर्शन को लेकर दिल की बातें साझा कीं.

Virat Kohli Reveals Impact of Mark Boucher on his Cricket: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) न केवल युवा खिलाड़ियों को चमकने का मौका देता है, बल्कि यह क्रिकेट के दिग्गजों के बीच अनुभव और सीख साझा करने का भी एक बड़ा मंच है. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में आरसीबी पॉडकास्ट में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए खुलासा किया कि किस तरह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर ने उनके करियर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई थी. बाउचर के कुछ शब्दों ने विराट को न सिर्फ चौंकाया, बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया. कोहली ने आरसीबी के साथ अपने रिश्ते, T20I से संन्यास और IPL 2025 में अपने प्रदर्शन पर भी विस्तार से बात की. विराट कोहली ने इसमें कुछ अनसुने किस्से और उनके दिल की बातें साझा कीं.

आरसीबी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली आरसीबी पॉडकास्ट के आने वाले एपिसोड में बातचीत कर रहे थे. इसका ट्रेलर टीम के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी किया गया है. विराट ने अपने कैरियर के पहले मैच की बात भी की. उन्होंने बताया कि अपने पहले भारत पाकिस्तान मैच में उन्होंने सेंचुरियन में शाहिद अफरीदी के खिलाफ छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन लांग ऑफ में कैच कर लिए गए. उसने मुझे डरा दिया. मैं आसमान देख रहा था. इसी सीरीज के दौरान विराट को मार्क बाउचर गोल्फ खेलने के लिए विराट कोहली को बुलाया था.

बाउचर के साथ अपनी बातचीत पर बोलते हुए, विराट ने कहा, “शुरुआत में जिन खिलाड़ियों के साथ मैंने खेला, उनमें बाउचर का मुझ पर सबसे बड़ा प्रभाव पड़ा. उन्होंने खुद समझ लिया था कि मेरी कमजोरियां क्या हो सकती हैं. अगर मुझे अगला स्तर हासिल करना है, तो मुझे क्या करना होगा. बिना मेरे कुछ पूछे ही उन्होंने मुझसे कहा था, ‘जब मैं तीन-चार साल बाद भारत में कमेंट्री करने आऊं और अगर मैंने तुम्हें भारतीय टीम में खेलते नहीं देखा, तो तुम खुद के साथ अन्याय करोगे.’ उनकी ये बातें मुझे वाकई चौंका गई थीं.”

आरसीबी के साथ संबंध सबसे खास है

बाउचर ने 2008 से 2010 तक आरसीबी (RCB) के लिए खेला था, उस वक्त विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे और टेस्ट डेब्यू नहीं किया था. बाउचर ने आरसीबी के लिए 27 मैचों में 29.85 की औसत से 388 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था. वहीं आरसीबी के लिए 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले विराट ने आरसीबी के प्रति अपनी वफादारी पर भी बात की. एक ऐसी फ्रेंचाइजी जिससे वह अपने पूरे IPL करियर में जुड़े रहे. उन्होंने कहा कि “यह रिश्ता और आपसी सम्मान मेरे लिए कहीं अधिक मूल्यवान है.” उन्होंने आगे कहा, “जो प्यार मुझे फैन्स से मिला है, मुझे नहीं लगता कि कोई ट्रॉफी या सिल्वरवेयर उसके करीब भी आ सकता है.”

T20I से संन्यास के बाद कुछ नहीं बदला

विराट ने यह भी कहा कि T20I से संन्यास के बाद IPL में उनके लिए कुछ नहीं बदला है. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए कुछ बदला है. यह फैसला पूरी तरह से यह समझते हुए लिया गया था कि अब एक नई पीढ़ी के खिलाड़ी तैयार हैं. उन्हें समय चाहिए, उन्हें एक 2 साल का साइकिल चाहिए ताकि वे प्रेशर को संभाल सकें, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में खेल सकें और इतने मैच खेलें कि जब वर्ल्ड कप आए, तो उन्हें लगे कि वे पूरी तरह तैयार हैं.”

इस सीजन भी कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी है

वर्तमान IPL 2025 सीजन में विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 10 पारियों में 63.28 की औसत और लगभग 139 की स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक छह अर्धशतक लगाए हैं और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 73 रन रही है. इसकी बदौलत उनकी टीम आरसीबी भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने 10 में से 7 मैच जीते हैं और 3 हारे हैं, इसकी बदौलत इस समय वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. अब शनिवार को अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मेजबानी करेंगे, जहां वे जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी राह को और आसान बनाना चाहेंगे. 

इन्हें भी पढ़ें:-

‘गब्बर’ का रिश्ता कंफर्म, ‘लेडी लव’ ने किया स्पेशल पोस्ट, जानें कौन हैं धवन की गर्लफ्रेंड, कब और कहां मिले थे दोनों

जसप्रीत बुमराह के खिलाफ है यह IPL नियम, मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल, बदलाव की रखी मांग

मिले गले-ली सेल्फी, खलील अहमद से मिलकर चहक उठा पोंटिंग परिवार, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >