अनुष्का के लिए खास, क्योंकि जिस दौर से…, विराट ने पहली IPL ट्रॉफी जीतने के बाद बताया पीछे का संघर्ष

IPL 2025 Final RCB Virat Kohli Anushka Sharma: आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता. विराट कोहली ने जीत के बाद अनुष्का शर्मा के समर्थन और त्याग को भावुक शब्दों में याद किया। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि कोहली-अनुष्का के वर्षों के संघर्ष और जज्बे की कहानी थी.

IPL 2025 Final RCB Virat Kohli Anushka Sharma: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए भावनाओं, संघर्ष और इतिहास रचने का पल बन गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे विराट कोहली, जिन्होंने मैदान पर अपने प्रदर्शन से नहीं, बल्कि मैदान के बाहर की जद्दोजहद और परिवार के समर्थन की भी मिसाल पेश की. उन्होंने मैच के बाद अनुष्का के संघर्ष और त्याग की भरपूर तारीफ की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आईपीएल 2025 की चैंपियन ट्रॉफी जीत ली. यह जीत सिर्फ एक टीम की नहीं, बल्कि उस जज्बे, संघर्ष और समर्थन की जीत थी जिसे विराट कोहली ने वर्षों तक जिया और इसमें पर्दे के पीछे अनुष्का शर्मा का हाथ रहा.

मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को भावुक अंदाज़ में धन्यवाद देते हुए कहा, “हमें बस हारते हुए देखना, आपके जीवनसाथी आपके लिए जो कुछ करते हैं ताकि आप खेल सकें उनका त्याग, समर्पण और हर हाल में आपका साथ देना ये सब शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. कोहली ने आगे कहा, “जब आप प्रोफेशनली खेलते हैं, तभी आप पर्दे के पीछे की कई चीजों को समझ पाते हैं और वे किन परिस्थितियों से गुजरते हैं. अनुष्का भावनात्मक रूप से जिस दौर से गुजरी है. मुझे उदास और निराश देखना, मैचों में आना, बैंगलोर से इतना जुड़ा होना और आरसीबी के साथ हमेशा बने रहना. यह उसके लिए बहुत खास है और उसे इस पर बहुत गर्व होगा. थैंक्यू.”

मैच में जैसे ही जीत मिली सभी साथी खिलाड़ी विराट कोहली के पास पहुंचे जबकि विराट मैदान पर बैठकर बस रो रहे थे. उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे. इस लंबे इंतजार के बाद जब जीत मिली तो उनके पास उनकी टीम के दो पुराने साथी- डिविलियर्स और क्रिस गेल भी थे. तीनों लंबे समय तक टीम के लिए एक साथ बल्ला थामा था, लेकिन उस दौर में उनके हाथ निराशा ही लगी थी. हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है, लेकिन इस खास मौके पर गेल और डिविलियर्स अपनी टीम को चीयर करने के लिए मैदान पर थे. जीत के बाद विराट ने दोनों खिलाड़ियों से गले मिलकर जश्न मनाया और ट्रॉफी को साथ ही उठाया.  

Virat kohli and captain rajat patidar with former cricketers chris gayle and ab de villiers with ipl 2025 championship trophy.

मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए, जिसमें कोहली की 43 रनों की अहम पारी शामिल रही. जवाब में पंजाब की टीम दबाव में दिखी और 182 रनों पर ही सिमट गई. क्रुणाल पांड्या और जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी ने आरसीबी की जीत सुनिश्चित की. इस तरह आरसीबी ने 6 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी उठाई.

‘मैंने कभी नहीं सोचा…’, जीत के बाद क्या-क्या नहीं बोले विराट कोहली, RCB-फैंस-करियर-भगवान सबके लिए खोल दिया दिल

‘ये जीत पांच दर्जे नीचे’, IPL 2025 जीत से ज्यादा विराट को इससे है सबसे ज्यादा प्यार, खुद बताया

‘निराश हूं, लेकिन फिर आउंगा’, हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया किस खिलाड़ी ने छीन लिया मैच, अगले सीजन के लिए भरी हुंकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >