तू तो एलन डोनाल्ड बन रहा है, वेंकटेश अय्यर की यॉर्कर देख कोहली का रिएक्शन वायरल

Virat Kohli Reaction: आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले आरसीबी के प्रैक्टिस कैंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टीम के नए खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर घातक यॉर्कर डालते नजर आ रहे हैं. उनकी यह गेंदबाजी देखकर विराट कोहली ने उन्हें साउथ अफ्रीका के महान गेंदबाज एलन डोनाल्ड का नाम दिया है.

Virat Kohli Reaction: आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में सिर्फ एक दिन का समय बचा है. 28 मार्च को इस सीजन का पहला मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रैक्टिस कैंप का एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. इस वीडियो में विराट कोहली टीम के नए प्लेयर वेंकटेश अय्यर को ‘एलन डोनाल्ड’ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरसीबी की टीम ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है जो अब क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

प्रैक्टिस कैंप में वेंकटेश ने की शानदार गेंदबाजी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वेंकटेश अय्यर नेट्स के अंदर गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अय्यर तेजी से रनअप लेते हुए आते हैं और एक सटीक यॉर्कर डालते हैं. उनकी यह गेंद सीधे ऑफ स्टंप पर जाकर लगती है और स्टंप बाहर गिर जाता है. एक ऑलराउंडर के तौर पर उनकी इस तेज और सटीक गेंदबाजी ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

कोहली का मजेदार रिएक्शन हुआ वायरल

वेंकटेश अय्यर की खतरनाक गेंद को देखकर पास ही मौजूद विराट कोहली अपना रिएक्शन देने से खुद को नहीं रोक पाए. उन्होंने तुरंत हंसते हुए कहा कि वेंकटेश्वर तू तो एलन डोनाल्ड बना हुआ है. विराट कोहली का यह मजेदार रिएक्शन सुनकर वहां का माहौल काफी हल्का हो गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन डोनाल्ड साउथ अफ्रीका के सबसे महान तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. क्रिकेट की दुनिया में उन्हें उनकी तेज रफ्तार के कारण ‘व्हाइट लाइटनिंग’ भी कहा जाता था.

वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2026 की नीलामी में आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर पर भारी दांव लगाते हुए उन्हें 7 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. इससे पहले वेंकटेश लंबे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे थे. केकेआर के लिए खेलते हुए उन्होंने 62 मैचों में कुल 1468 रन बनाए हैं. हालांकि उनका पिछला सीजन कुछ खास अच्छा नहीं रहा था. पिछले साल उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 142 रन ही बनाए थे. अब आरसीबी को उम्मीद है कि वह बैटिंग के साथ अपनी गेंदबाजी में भी टीम के लिए अहम रोल निभाएंगे.

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का रोमांच

इंडियन प्रीमियर लीग के इस नए सीजन का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी की टीम इस साल भी अपना खिताब बचाने के मजबूत इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस ओपनिंग मैच में विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर के प्रदर्शन पर सभी फैंस की नजरें टिकी रहने वाली हैं.

ये भी पढ़ें-

रिटायरमेंट से U टर्न, वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 2 महीने में वापस लिया संन्यास

कोहली से लेकर भुवनेश्वर तक, IPL में इन खिलाड़ियों ने जीती ऑरेंज-पर्पल कैप, देखें पूरी लिस्ट

PSL 2026: पाकिस्तान की फजीहत, लाइव मैच में गेंद ने बदला रंग, वजह जान चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >