IPL में किंग कोहली का जलवा, हैदराबाद के खिलाफ मैच में बना दिए 10 रिकॉर्ड

Virat Kohli Records: विराट कोहली ने IPL 2026 के पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 69 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. कोहली आईपीएल इतिहास में रन चेज करते हुए 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

Virat Kohli Records: विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. वह अब सिर्फ वनडे और आईपीएल खेलते हैं. लगातार क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद विराट शानदार फॉर्म में हैं. आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने नाबाद 69 रन की पारी खेली. इस मैच में उन्होंने बिना कोई मौका दिए 10 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.

विराट कोहली के बनाए 10 रिकॉर्ड 

आरसीबी और हैदराबाद के मैच में विराट ने ये बड़े रिकॉर्ड बनाए:

  • रन चेज करते हुए 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने.
  • सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा 7 बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया.
  • आईपीएल में टीम के लिए सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर रहने का डेविड वार्नर का रिकॉर्ड तोड़ा.
  • जीते गए मैचों में सबसे ज्यादा 42 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया.
  • 50 से ज्यादा रन बनाकर सबसे ज्यादा 24 बार नाबाद रहने का नया रिकॉर्ड कायम किया.
  • सफल रन चेज में सबसे ज्यादा 21 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने.
  • 182 छक्के लगाकर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय ओपनर बने.
  • हैदराबाद के खिलाफ 874 रन बनाकर संजू सैमसन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा.
  • 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 31 बार टीम के टॉप स्कोरर बने.
  • आईपीएल में अपनी 260वीं पारी में कुल 72 फिफ्टी प्लस स्कोर पूरे किए.

रन चेज में विराट कोहली के 4000 रन पूरे

विराट आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टारगेट का पीछा करते हुए 4000 रन का आंकड़ा पार किया है. उनके नाम अब 4027 रन दर्ज हैं. इस लिस्ट में डेविड वार्नर 3285 रन के साथ दूसरे और रोहित शर्मा 3238 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

सफल चेज में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर

विराट ने आईपीएल में सफल रन चेज के दौरान 21 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. उन्होंने डेविड वार्नर और शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने 20-20 बार यह कारनामा किया था. वहीं गौतम गंभीर ने 18 और रोहित शर्मा ने 16 बार ऐसा किया है.

हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड 

अपनी 69 रन की शानदार पारी के साथ विराट अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल में उनके नाम अब इस टीम के खिलाफ 874 रन हैं. उन्होंने संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है जिनके नाम 867 रन दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें-

बचपन में मां को खोया, चाचा बने फरिश्ता, जानें RCB को डराने वाले अनिकेत वर्मा की कहानी

IPL 2026: पहले ही मैच में अंपायर के फैसले पर बवाल, क्या आउट थे हेनरिक क्लासेन?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >