RCB की जीत के बाद विजय और सिद्धार्थ माल्या भी हुए भावुक, विराट को याद करते हुए कहा- 18 साल से…

Vijay Mallya and Siddharth Mallya Rection on RCB IPL 2025 Win: रजत पाटीदार की अगुवाई और विराट कोहली की छाया में RCB ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार IPL ट्रॉफी जीत ली और पंजाब को 6 रन से हराया. जीत के बाद कोहली भावुक हो गए, फैंस की आंखें नम हुईं तो वहीं विजय माल्या व उनके बेटे ने भी खुशी जताई.

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आखिरकार 18 साल की नाकामियों और निराशाओं को पीछे छोड़ते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीत ली. उन्होंने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. जैसे ही जीत तय हुई, विराट कोहली मैदान पर घुटनों के बल बैठकर रो पड़े और उनकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे. आरसीबी के फैंस, जो वर्षों से ‘ई साला कप नामडे’ का सपना देख रहे थे, उनकी आंखें भी नम हो गईं. वहीं टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या और उनके बेटे का रिएक्श भी सामने आया.  

विजय माल्या ने कहा कि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नींव रखी थी, तब उनका सपना था कि आईपीएल की ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंचे. उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि उन्हें कोहली जैसे युवा खिलाड़ी को चुनने का अवसर मिला, जो पूरे 18 साल तक आरसीबी के साथ जुड़े रहे. उन्होंने क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को भी टीम में शामिल करने को सम्मान की बात बताया और कहा कि ये सभी खिलाड़ी आरसीबी के इतिहास में अमिट छाप छोड़ चुके हैं. अंततः, उनका सपना साकार हुआ और ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंची. उन्होंने टीम और प्रशंसकों को बधाई देते हुए लिखा, “ई साला कप बेंगलुरु बरुते!” (Vijay Mallya Reaction on RCB IPL Win)

वहीं, विजय के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें आरसीबी के आईपीएल चैंपियन बनने का भावुक क्षण कैद है. वीडियो में दिखता है कि शशांक सिंह आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हैं और विराट कोहली मैदान पर चेहरा छिपाकर रोते नजर आते हैं. इस जीत से सिद्धार्थ बेहद खुश और भावुक दिखे. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “18 साल बाद ट्रॉफी मिली है… मेरे पास शब्द नहीं हैं कि क्या कहूं.” (Siddharth Mallya Reaction on RCB IPL Win)

IPL 2025 RCB vs PBKS मैच का हाल

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (35 गेंदों पर 43 रन), मयंक अग्रवाल (24), रजत पाटीदार (26) और लिविंगस्टोन (25) की बदौलत 190/9 रन बनाए. पंजाब की ओर से काइल जैमीसन ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए और अर्शदीप ने आखिरी ओवर में 3 विकेट लेकर आरसीबी को 200 तक नहीं पहुंचने दिया. जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 184/7 रन ही बना सकी.

क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दो अहम विकेट झटके. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 22 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर एक रन पर आउट हो गए और अन्य बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके. हालांकि शशांक सिंह ने 30 गेंदों पर 61 रन की तेज पारी खेलकर जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर में पंजाब को 29 रन चाहिए थे, जिसे जोश हेजलवुड की सटीक गेंदबाजी ने हासिल नहीं होने दिया. 

‘निराश हूं, लेकिन फिर आउंगा’, हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया किस खिलाड़ी ने छीन लिया मैच, अगले सीजन के लिए भरी हुंकार

18 साल की तपस्या रंग लाई, 18 नंबर की जर्सी पहन विराट ने उठाई पहली IPL ट्रॉफी

विराट से मिलने भागी-भागी आईं अनुष्का शर्मा, IPL 2025 जीतने के बाद विरुष्का का सेलीब्रेशन, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >